फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The women beaten to protest contracts, stress in town

ठेके का विरोध करने पहुंची महिलाओं को पीटा, शहर में तनाव

Sat, 13 May 2017 02:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 13 May 2017 02:42 PM IST
विज्ञापन
The women beaten to protest contracts, stress in town
ठेके की शिकायत करने थाने पहुंची महिलाएं

मेरठ में रजपुरा रोड स्थित गंगापुरम कॉलोनी में शराब के ठेके का विवाद बढ़ता जा रहा है। कुछ दिन पहले महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ की थी। शुक्रवार को महिलाएं ठेके के बाहर धरने पर बैठ गईं। इस दौरान ठेका संचालक ने महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। महिलाओं ने तहरीर दी है।

विज्ञापन


रजपुरा रोड गंगापुरम कॉलोनी में दो माह पहले शराब के ठेके का निर्माण कराया गया था। करीब एक सप्ताह पूर्व महिलाओं ने ठेके में तोड़फोड़ करते हुए शराब के पव्वे फेंक दिए थे। महिलाओं का आरोप है ठेके पर फिर से शराब बेची जा रही है। शुक्रवार को महिलाएं ठेके के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठ गईं। आरोप है कि ठेका संचालक  ने अपने पुत्र और पत्नी के साथ मिलकर महिलाओं से मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची रजपुरा चौकी पुलिस आरोपियों को थाने ले गई। इस बीच दर्जनों महिलाएं थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। मारपीट में एक महिला के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। पुलिस ने शराब बिक्री न होने देने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed