फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman who went to take fodder in Paswara was murdered by slitting her throat.

पसवाड़ा में चारा लेने गई महिला की गला रेतकर हत्या

Fri, 20 Aug 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The woman who went to take fodder in Paswara was murdered by slitting her throat.
पसवाड़ा में चारा लेने गई महिला की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा गांव के जंगल में चारा लेने गई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला घर नहीं लौटी तो परिजन और ग्रामीण तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे। एक खेत में महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वारदात की वजह तलाश रही है। खेत में महिला की हत्या के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं।
पसवाड़ा निवासी मोची महेंद्र सिंह उर्फ भयंकर की पत्नी लखमीरी (45) बृहस्पतिवार शाम को खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। महेंद्र मवी गांव की पैठ से मजदूरी कर वापस लौटा तो पत्नी घर पर नहीं मिली। बेटे कमल, सचिन और रवि ने पिता को बताया कि मां चारा लेने गई है। रात करीब आठ बजे तक वह घर नहीं लौटी तो महेंद्र ने पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। मंदिर से महिला के लापता होने का एलान कराया गया, जिस पर ग्रामीण एकत्र होकर जंगल में तलाश करने पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने काफी देर तक छानबीन की। जैसे ही वह गांव के ही त्रिखा शर्मा के खेत के पास पहुंचे तो महिला का शव पड़ा मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। पीड़ित परिवार के होश उड़ गए। मृतका के तीन पुत्र दो पुत्री है। महेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 10 बजे मवी गांव की पैठ में मजदूरी के लिए चला गया था। देर रात तक तहरीर नहीं दी गई है। महिला की खेत में हत्या के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed