फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The woman accused two accused of raping her and extorting Rs 7.70 lakh from her.

Meerut News: महिला ने दो आरोपियों पर लगाया दुष्कर्म व 7.70 लाख ऐंठने का आरोप

Fri, 15 May 2026 07:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
The woman accused two accused of raping her and extorting Rs 7.70 lakh from her.
- पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर दिया शिकायत पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने दो आरोपियों पर पति के इलाज का झांसा देकर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोपियों पर महिला से 7.70 लाख रुपये ऐंठने का भी आरोप है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिला ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके पति मानसिक रूप से बीमार हैं। इसी दौरान पति के दोस्त हापुड़ निवासी आरोपी ने उससे संपर्क किया। उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसके पति का इलाज करवा देगा। इसी बहाने उसने महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया और विश्वास में ले लिया। महिला के अनुसार कुछ दिन पूर्व आरोपी ने उसे बेगमपुल बुलाया और वहां से आबूलेन स्थित एक होटल में ले गया था। होटल के कमरे में पहले से एक अन्य युवक मौजूद था। आरोपी ने युवक को चिकित्सक बताकर महिला से मिलवाया था। आरोप है कि वहां महिला को कोल्ड ड्रिंक दी गई, जिसे पीने के बाद उसे चक्कर आने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली थी। घटना के बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करते आ रहे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि फिलहाल शिकायती पत्र नहीं मिला है। आरोपों की जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed