फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Voice of Bio-musicology Research Resonates in Hong Kong

Meerut News: हांगकांग में गूंजा बायो-म्यूजिकोलॉजी शोध का स्वर

Wed, 07 Oct 2026 08:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
The Voice of Bio-musicology Research Resonates in Hong Kong
सीसीएसयू के प्रो. दिनेश शर्मा ने हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दी प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर दिनेश सी. शर्मा ने हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विश्वविद्यालय के बायो-म्यूजिकोलॉजी और संगीत चिकित्सा संबंधी शोध को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया।
एक से 4 अक्तूबर तक हांगकांग के होपवेल सम्मेलन केंद्र में आयोजित एशिया-प्रशांत स्वस्थ दीर्घायु अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में प्रो. शर्मा को विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया था। सम्मेलन में विभिन्न देशों के 2,000 से अधिक शोधकर्ता, वैज्ञानिक, चिकित्सक, स्वास्थ्य-प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, उद्योग प्रतिनिधि और नवप्रवर्तक शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रो. शर्मा ने ध्वनि, मस्तिष्क एवं दीर्घायु संगीत चिकित्सा और जैव-संगीत विज्ञान को स्वस्थ वृद्धावस्था के उपायों में रूपांतरित करना विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने ध्वनि, संगीत और लय के मस्तिष्क, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक जुड़ाव तथा स्वस्थ वृद्धावस्था पर संभावित प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बायो-म्यूजिकोलॉजी को वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित स्वस्थ दीर्घायु के उपायों से जोड़ने की संभावनाएं भी बताईं। सम्मेलन में स्तन कैंसर संबंधी अनुसंधान के लिए विकसित किए जा रहे वाइब्रोअकूस्टिक के प्रारूप को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed