फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The villagers have attacked on policemen during celebrate of panchayat election win in a village of Muzaffarnagar

पंचायत चुनाव: मुजफ्फरनगर में पुलिस पर पथराव, भागकर बचाई जान, गांव में चल रहा था जीत का जश्न

Mon, 03 May 2021 08:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 May 2021 08:07 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मंदवाडा गांव में प्रधान की जीत का जश्न मना रहे दर्जनों युवकों को पुलिस ने रोका तो युवकों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन
The villagers have attacked on policemen during celebrate of panchayat election win in a village of Muzaffarnagar
गांव में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के मंदवाडा गांव में प्रधान की जीत का जश्न मना रहे दर्जनों युवकों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पथराव कर दिया। पथराव में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना है। पुलिस ने इस मामले में जश्न मनाने और पुलिस पर पथराव करने के आरोप में कई युवकों को हिरासत में लिया है। वहीं मौके पर पहुंचे सीओ को देखकर कई आरोपी फरार हो गए। 

विज्ञापन


बुढ़ाना ब्लाक के गांव मंदवाडा में प्रधान पद पर फैज मौहम्मद निर्वाचित घोषित किए गए थे। जैसे ही गांव में उनके समर्थकों को पता लगा कि फैज मौहम्मद गांव के प्रधान बने हैं तो समर्थकों ने गांव में ही जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं हारे हुए प्रत्याशी के किसी समर्थक को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने बुढ़ाना पुलिस को जश्न मनाने की जानकारी दे दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस गांव में पहुंच गई। वहीं पुलिस को देखकर भी युवक जश्न मनाने में मशगूल रहे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वे नहीं माने। पुलिस ने इसके बाद युवकों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसी दौरान किसी युवक ने छत पर चढ़कर पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव होता देख पुलिस कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने मामला बढ़ता देख बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मगनवीर सिंह गिल को फोन पर मामले की जानकारी दी। उधर, सूचना मिलते ही बुढ़ाना सीओ विनय गौतम भी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने सभी को चेतावनी देते हुए घेर लिया और पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए युवकों से पूछताछ कर रही है।

सीओ विनय गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपी युवकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें

पंचायत चुनाव: प्रधान पति ने ऊंट पर सवार होकर निकाला विजय जुलूस, आईजी कर रहे थे मतगणना केंद्रों का निरीक्षण

यूपी: बुजुर्ग पति-पत्नी ने जीता जनता का दिल, 66 साल की किरण देवी बनीं प्रधान तो 68 साल के पति बने बीडीसी सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed