{"_id":"608ff17c139cfd629b49a31c","slug":"the-aged-husband-and-wife-has-won-pradhan-and-bdc-election-in-parikshitgarh-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बुजुर्ग पति-पत्नी ने जीता जनता का दिल, 66 साल की किरण देवी बनीं प्रधान तो 68 साल के पति बने बीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बुजुर्ग पति-पत्नी ने जीता जनता का दिल, 66 साल की किरण देवी बनीं प्रधान तो 68 साल के पति बने बीडीसी सदस्य
Mon, 03 May 2021 06:20 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 03 May 2021 06:20 PM IST
सार
मेरठ में पंचायत चुनाव में कई जगहों पर एक ही परिवार के कई सदस्यों ने जीत हासिल की है। परीक्षितगढ़ ब्लाक के नवल सूरजपुर गांव में 66 वर्षीय किरण देवी पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी उषा देवी को हराकर प्रधान बनी हैं।
विज्ञापन
मेरठ के परीक्षितगढ़ में बुजुर्ग पति-पत्नी ने चुनाव जीता।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पंचायत चुनाव में कई जगहों पर एक ही परिवार के कई सदस्यों ने जीत हासिल की है। परीक्षितगढ़ ब्लाक के नवल सूरजपुर गांव में 66 वर्षीय किरण देवी परीक्षितगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल कुमार की पत्नी उषा देवी को हराकर प्रधान बनी हैं। खास बात यह है कि उनके पति 68 वर्षीय ब्रहम सिंह ने परीक्षितगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख सरजीत कुमार के पुत्र शोबित को हराकर बीडीसी पद पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
उधर, बागपत जनपद में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना करने का एक मामला सामने आया है। छपरौली ब्लाक के रठौड़ा गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के पति ने ऊंट पर सवार होकर जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। ग्रामीणों ने कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया। किसी ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। प्रधान के समर्थकों ने धार्मिक नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही छपरौली पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान कौशर के पति साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होते ही उसकी जीत की सारी खुशी काफूर हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. UP Panchayat Chunav Result 2021: भाजपा-सपा और बसपा प्रत्याशियों में चल रही कांटे की टक्कर, जानें- कौन कहां से आगे
. पंचायत चुनाव: प्रधान पति ने ऊंट पर सवार होकर निकाला विजय जुलूस, आईजी कर रहे थे मतगणना केंद्रों का निरीक्षण