{"_id":"608fdb739ec6d223ba0d2037","slug":"panchayat-chunav-2021-her-husband-took-victory-procession-on-a-camel-riding-and-was-arrested-during-the-inspection-of-ig-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव: प्रधान पति ने ऊंट पर सवार होकर निकाला विजय जुलूस, आईजी कर रहे थे मतगणना केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव: प्रधान पति ने ऊंट पर सवार होकर निकाला विजय जुलूस, आईजी कर रहे थे मतगणना केंद्रों का निरीक्षण
Mon, 03 May 2021 05:25 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 03 May 2021 05:25 PM IST
सार
बागपत के रठौड़ा गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के पति ने सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना करते हुए ऊंट पर सवार होकर जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
बागपत में प्रधान पति ने ऊंट पर सवार होकर निकाला विजय जुलूस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग के आदेशों की अवहेलना करने का एक मामला सामने आया है। छपरौली ब्लाक के रठौड़ा गांव में नवनिर्वाचित प्रधान के पति ने ऊंट पर सवार होकर जुलूस निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। ग्रामीणों ने कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया। किसी ने न तो मास्क लगा रखा था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया। प्रधान के समर्थकों ने धार्मिक नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही छपरौली पुलिस ने नवनिर्वाचित प्रधान कौशर के पति साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होते ही उसकी जीत की सारी खुशी काफूर हो गई।
विज्ञापन
बताया गया कि आरोपी जिस समय विजय जुलूस निकाल रहा था। उस समय आईजी प्रवीण कुमार जिले में ही थे और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान वह विजय जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दे रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें
. UP Panchayat Chunav Result 2021: भाजपा-सपा और बसपा प्रत्याशियों में चल रही कांटे की टक्कर, जानें- कौन कहां से आगे
. देवबंद: नहीं रहे दारुल उलूम के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नूर आलम, दुनिया भर में था बड़ा नाम