फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुंडागर्दी की हदें पार, भाजपा नेता का फोन नहीं सुना तो कर दी दरोगा की पिटाई, तस्वीरें

Fri, 14 Jun 2019 06:48 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 14 Jun 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
BJP workers beaten up Daroga of UP Police in Meerut
आरोपी और दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मेरठ शहर में कई बार ऐसे मामले हो चुके हैं, जब पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई के साथ-साथ मारपीट की घटनाएं हुई हैं। अब ताजा मामला दरोगा की पिटाई का है। अगली स्लाइडों में तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट- 

BJP workers beaten up Daroga of UP Police in Meerut
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

गिरेबान पकड़ते ही बखेड़ा
दरोगा विजय कुमार ने बताया कि भाजपा विधायक का करीबी बताकर राजीव जैन ने गाली-गलौज की और धमकी दी कि चार दिन रुक जा। विधायक जी बाहर गए हैं। आते ही तुझ पर कार्रवाई पहले होगी। फोन सुनने में क्या परेशानी होती है। इतना कहकर दरोगा का राजीव जैन ने गिरेबान पकड़ा। दरोगा के साथ तीनों सिपाहियों ने भाजपा नेता को ललकारा। लोगों की भीड़ लगने पर वह गाड़ी छोड़कर इधर-उधर भाग गए।

BJP workers beaten up Daroga of UP Police in Meerut
दरोगा - फोटो : अमर उजाला

ये था पूरा मामला
भाजपा विधायक के करीबियों ने गुरुवार को पुलिस के साथ गुंडागर्दी कर दी। दरोगा को पीट दिया गया। दरोगा का कसूर था कि चेकिंग के दौरान भाजपा नेता से फोन पर बात करने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने एक आरोपी मौके से पकड़ लिया, जबकि भाजपा नेता व दो कार्यकर्ता भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
BJP workers beaten up Daroga of UP Police in Meerut
जब्त की गई कार - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा विजय कुमार गुरुवार रात में मेघदूत पुलिया पर तीन सिपाहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्कूटी से जाते गिरीश कक्कड़ निवासी देहरादून को रोका गया। स्कूटी में कोई कागज नहीं होने के चलते पुलिस ने चालान काटने की बात कही। गिरीश ने खुद को एक भाजपा विधायक का समर्थक बताकर दरोगा की भाजपा नेता राजीव जैन निवासी गंगानगर से फोन पर बात कराने का प्रयास किया। दरोगा ने बात करने से इंकार कर स्कूटी सीज कर दी। आरोप है कि राजीव जैन अपने दो साथियों के साथ इनोवा गाड़ी से मेघदूत पुलिया पर पहुंच गया। तीनों की दरोगा से बहस हो गई। हाथापाई के बाद दरोगा से मारपीट कर दी गई।

विज्ञापन
BJP workers beaten up Daroga of UP Police in Meerut
जब्त की गई कार - फोटो : अमर उजाला

वहीं सूचना पर एसएसआई सिविल लाइन उपेंद्र सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी राजू निवासी राधा गार्डन को पकड़ लिया और इनोवा कब्जे में ले ली, जबकि राजीव जैन, गिरीश समेत तीन आरोपी वहां से भाग निकले। दरोगा का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। दरोगा की तहरीर पर राजीव जैन समेत चारों आरोपियों पर केस दर्ज कराया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed