फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The village headman demanded security of life and property from the SSP.

Meerut News: ग्राम प्रधान ने एसएसपी से जानमाल की सुरक्षा की मांग

Mon, 23 Feb 2026 09:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
The village headman demanded security of life and property from the SSP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। गांव खेड़ी मनिहार की ग्राम प्रधान रजनी शिल्पकार ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में गांव निवासी पांच लोग व कुछ अज्ञात पर विभिन्न आरोप लगाते हुए उसके दिव्यांग पति की जानमाल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान रजनी शिल्पकार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में दिए पत्र में बताया कि 21 फरवरी की शाम उसके पति घर में बैठे खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी पांच लोग व कुछ अज्ञात घर में जबरन घुस आए। उस पर व उसके पति पर अनावश्यक कार्य के लिए दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व उसके पति के साथ गाली गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए आरोपी फौजदारी के लिए आमादा हो गए। आरोपी उसके हस्ताक्षर युक्त ब्लैंक लेटर पैड मांगते हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराकर उसकी व उसके दिव्यांग पति की जानमाल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि एसएसपी कार्यालय से शिकायत मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed