फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The victim was threatened with death if she did not withdraw the case

मुकदमा वापस नहीं लेने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी

Fri, 25 Apr 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The victim was threatened with death if she did not withdraw the case
सरधना। कस्बे के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी पक्ष मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। आरोपियों ने युवती को समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। जबकि थाना पुलिस पर घटना को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दुष्कर्म के प्रयास के संबंध में आरोपी के खिलाफ सरधना थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते शुक्रवार की देर रात पड़ोसी युवक उनके घर में घुस आया था। आरोपी ने पीड़िता को कमरे में अकेली पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया था। शोर मचाने पर परिजनों वहां आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। अब आरोपी पक्ष पीड़िता पर लगातार समझौते का दबाव बना रहा है। आरोपी मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पीड़ित पक्ष में दहशत बनी हुई है। बृहस्पतिवार को पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोप है कि धमकी के बाद भी थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed