फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The use of unbalanced fertilizers weakens the fertility of the soil

असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरक क्षमता कमजोर

Fri, 22 Aug 2025 06:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
The use of unbalanced fertilizers weakens the fertility of the soil
हस्तिनापुर। कस्बे के स्वामी कल्याण देव कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने क्षेत्र के गांव रानी नगला में शुक्रवार को किसान राजपाल सिंह के आवास पर एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. राकेश तिवारी ने कहा कि असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग से भूमि की उर्वरक क्षमता कम हो रही है। यह गंभीर विषय है। इस अवसर पर उन्होंने उर्वरकों की पहचान मिट्टी परीक्षण एवं प्राकृतिक खेती मृदा परीक्षण के अंतर्गत उर्वरकों का प्रयोग करने के बारे में प्रशिक्षण दिया। किसानों को बताया कि यदि किसान सही अनुपात में उर्वरकों का अपनी खेती में प्रयोग करता है, तो इससे फसल अधिक होगी।
विज्ञापन

वहीं, किसानों की आय बढ़ेगी और खेती रोग मुक्त होगी। किसानों को अधिक से अधिक जैविक खेती को अपनाना चाहिए ताकि हम रोग मुक्त जीवन जी सकें । इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और किसानो की आय बढ़ने से ही देश सशक्त व समृद्ध होगा। जिसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी किसानों के सहयोग व सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। शिविर में केपी सिंह, ऋषि पाल सिंह, रकम सिंह, सुभाष भाटी, उधम सिंह ,धनपाल सिंह ,सतीश मगन पाल, संजीव कुमार, राजीव कश्यप आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed