फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the unconforamtional strike of villegers carry on

ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
the unconforamtional strike of villegers carry on
सरधना। सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में कालंदी-नवादा मार्ग निर्माण की मांग को लेकर जारी ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। वहीं 25 अक्टूबर को एक महापंचायत का ऐलान किया हैं। इसकी तैयारी को लेकर मंगलवार को जनसंपर्क अभियान भी चलाया।
विज्ञापन

कालंदी-नवादा संपर्क मार्ग से कई गांवों के लोग गुजरते हैं। यह मार्ग कई साल से बदहाल है। इस कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण की मांग को लेकर धामा ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। आश्वासन न मिलने पर ग्रामीणों ने 25 अक्टूबर को महापंचायत करने का ऐलान कर रखा है। धामा ठाकुर ने कहा कि जब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा धरना जारी रहेगा। सोमवार को एसडीएम ने एक्सईएन से बात करने के बाद नवंबर के प्रथम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू होने की बात कही थी, लेकिन ग्रामीणों ने धरना के बाहर का कोई भी आश्वासन मानने से इंकार कर दिया था। सुधीर तालियान, राहुल प्रधान, प्रवीन सोम, अमित, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed