यूपी: थाने में युवक को थर्ड डिग्री देने वाला दरोगा लाइन हाजिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में माछरा के किठौर थाना में हसनपुर कलां गांव के युवक को दी गई थर्ड डिग्री के मामले में एसएसपी ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।
करीब दस दिन पूर्व हसनपुर कलां निवासी अंकुश पुत्र महेंद्र को पुलिस ने बस स्टेंड से उठा लिया था। आरोप है कि रात में थाने में तैनात दरोगा अश्वनी ने लाठी से अंकुश की पिटाई की। जिसके जिसे गंभीर चोटे आईं थी। परिजनों के मुताबिक थर्ड डिग्री के चलते अंकुश को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
परिजनों ने एसएसपी और एसपी देहात से शिकायत की थी। वहीं, पीड़ित परिजनों ने भाजपा विधायक से भी शिकायत की थी। इस मामले में एसएसपी अजय साहनी ने सीओ किठौर आलोक कुमार को जांच सौंपी थी। सीओ कि रिपोर्ट के अनुसार युवक शराब के नशे में था। उसकी थाने में पिटाई करना उचित नहीं था। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने दरोगा अश्वनी को लाइन हाजिर कर दिया है।