फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The tear gas rallied, many people including elderly unconscious

आंसू गैस ने रुलाया, बुजुर्ग समेत कई बेहोश, मची अफरा-तफरी

Thu, 16 Nov 2017 01:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 16 Nov 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
The tear gas rallied, many people including elderly unconscious
आंसू गैस ने रुलाया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ। आरएएफ के ट्रेनिंग कैंप में हुए आंसू गैस के प्रयोग ने पूठा गांव को रुला दिया। वातावरण में गैस घुलने से कई बुजुर्ग ग्रामीण बेहोश हो गए। घंटों अफरातफरी की स्थिति रही। शिकायत मिलने पर अफसरों ने ट्रेनिंग को रुकवाया। गैस का प्रभाव कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


टीपी नगर थाना क्षेत्र के पूठा गांव के बाहरी छोर पर आरएएफ की 108 बटालियन का ट्रेनिंग कैंप है, जिसमेें 194 बटालियन आरएएफ की ट्रेनिंग चल रही है। दोपहर को कैंप में ट्रेनिंग के दौरान आंसू गैस के गोले दागे जा रहे थे। जिनसे निकला धुआं पूरे वातावरण में तेजी से फैल गया। जिससे ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल हो गया। गैस इतनी तेज और खतरनाक थी कि ग्रामीणों की आंखों में जलन होने के साथ आंसू नहीं रुक रहा था। गैस से ग्रामीण धनपाल सिंह, राजपाल सिंह, नेपाल, शरबती सहित कई बुजुर्ग बेहोश हो गए। हर कोई अपनी आंखों व मुंह को कपड़े से ढके हुए था। गैस से राहत न मिलने पर बूढे़-बच्चे महिलाएं सभी अपने घरों में घुस गए। करीब चार घंटे तक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पढ़ें : सुहागरात को दुल्हन की पिटाई, 35 लाख का माल समेट दूल्हा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप में आंसू गैस का धुआं

The tear gas rallied, many people including elderly unconscious
कपड़ा ढककर आंसू गैस से बचने की कोशिश करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

वहीं, ग्रामीण सुभाष सिंह के अनुसार कई दिनों से कैंप में आंसू गैस का धुआं गांव की तरफ आ रहा है। आज इसी कारण गांव के लोगों का बुरा हाल हो गया। जिसके बाद ट्रेनिंग रोकने को कहा गया। ग्रामीण वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग के कारण ग्रामीणों को परेशानी नही होनी चाहिए। आज कई घंटों तक गांव वालों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ी। मंगत सिंह का कहना था कि आंसू गैस के धुएं से आंखों में तेज जलन होने लगी। सांस लेना मुश्किल हो रहा था। लोगों को घरों में कैद होना पड़ा।

पढ़ें : सीएम योगी के आने से पहले बंद कराईं मीट की दुकानें, देखिए तस्वीरें

शिकायत पर बंद कराई ट्रेनिंग
आरएएफ के कमांडेंट शैलेंद्र कुमार के अनुसार 194 बटालियन की ट्रेनिंग चल रही थी। आंसू गैस के गोलों से निकला धुआं हवा के रुख के कारण गांव की ओर चला गया था। आंसू गैस से ग्रामीणों के परेशान होने की शिकायत आयी थी। जिसके बाद ट्रेनिंग को बंद करा दिया गया। उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed