फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएम योगी के आने से पहले बंद कराईं मीट की दुकानें, देखिए तस्वीरें

Fri, 17 Nov 2017 11:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 17 Nov 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
Before the arrival of CM Yogi, broken havoc on meat shops, see photos
एसपी सिटी को जानकारी देते लोग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। घंटाघर क्षेत्र में खुले में कटान और मीट की बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस और प्रशासनिक अमला सड़कों पर उतर गया। एफडीए टीम और भारी भरकम फोर्स के साथ बिना लाइसेंस और मानक पूरे ना करने पर चार मीट की दुकानों को सीज कर दिया गया। ढाई घंटे चले अभियान में दुकानदारों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस से नोकझोंक की। यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दौरे पर आने वाले हैं।
Before the arrival of CM Yogi, broken havoc on meat shops, see photos
एसपी सिटी ने बंद कराईं मीट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह, चीफ फूड आफिसर सर्वेश मिश्रा, सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, एसओ देहली गेट विजय गुप्ता ने भारी पुलिस बल के साथ ये कार्रवाई शुरू की। एसपी सिटी ऑफिस के पास मीट दुकानदार अपनी दुकानों के शटर डालकर भाग गए। उन्होंने पानी डालकर फर्श भी साफ कर दिया। अफसर दुकानों पर पहुंचे और दुकान खुलवाकर देखी तो अंदर बुराहाल था।

पढ़ें : मुख्यमंत्री दौरे से पहले ताबड़तोड़ दबिश, तमंचों की फैक्ट्री पकड़ी

कार्रवाई होते ही आने लगे दुकानदार

Before the arrival of CM Yogi, broken havoc on meat shops, see photos
व्यापारियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

अफसरों ने जैसे ही बंद दुकानों को सील कराना शुरू किया इनके दुकानदार सामने आ गए। कुछ ने अधिकारियों को बताया कि उन्होंने लाइसेंस के लिए नगर निगम और एफडीए में आवेदन किया हुआ है। हंगामे के बीच एफडीए टीम ने चार दुकानें सील कर दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before the arrival of CM Yogi, broken havoc on meat shops, see photos
व्यापारियों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

वहीं युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली सहित कुछ लोग दुकानदारों के पक्ष में पहुंचे। सबने लाइसेंस का आवेदन किया हुआ है। विभाग ने नहीं बनाया तो इसमें उनकी क्या गलती है। उन्होंने कुछ दिनों की मोहलत मांगी, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने मना कर दिया। वहीं दुकानों की जांच के दौरान होटल व्यापारी हाजी एजाजुद्दीन ने अपना लाइसेंस दिखाया तो अफसरों ने दूसरे मीट दुकानदारों को इसे दिखाकर कहा देखो ऐसा होता है लाइसेंस।

पढ़ें : हादसा: टूरिस्ट बस में घुसी आई-20, परिवार के 4 सदस्यों सहित पांच की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

अलकरीम होटल से मिले घरेलू गैस सिलेंडर, मीट का नमूना भी लिया

Before the arrival of CM Yogi, broken havoc on meat shops, see photos
बंद कराईं मीट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

सिटी मजिस्ट्रेट के अनुसार अल करीम होटल में 52 घरेलू गैस सिलेंडर मिले। टीम ने आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को बुलाकर इन्हें कब्जे में ले लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed