{"_id":"60ca57088ebc3e6efb0c276c","slug":"the-team-will-free-the-forest-department-s-land-in-mulhaida-sardana-news-mrt54307580","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुल्हैड़ा में वन विभाग की भूमि को कब्जामुक्त कराएगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुल्हैड़ा में वन विभाग की भूमि को कब्जामुक्त कराएगी टीम
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैड़ा गांव में वन विभाग की भूमि पर भवन निर्माण के मामले में एसडीएम ने टीम गठित करते हुए जांच शुरू करा दी है। एसडीएम ने वन विभाग व राजस्व विभाग की टीम के साथ पुलिस बल को भी टीम में शामिल किया है। ताकि वन विभाग की करीब 400 वर्ग मीटर भूमि की पैमाइश कराकर उसे कब्जा मुक्त कराया जा सके। वन विभाग की टीम ने दो दिन पूर्व भवन निर्माण का कार्य रुकवाया था।
मुल्हैड़ा गांव में बस्ती के बीच में वन विभाग की करीब 400 वर्ग मीटर भूमि पर कुछ ग्रामीणों द्वारा भवन का निर्माण किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने कई बार मौके पर पहुुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया। लेकिन टीम के लौटते ही दोबारा से निर्माण शुरू कर दिया जाता।
वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने बताया कि एसडीएम ने वन विभाग की भूमि कब्जा मुक्त कराने के लिए टीम गठित की है। 19 जून को टीम मौके पर भूमि की पैमाइश कर जमीन को कब्जा मुक्त कराई जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि टीम में वह स्वयं शामिल होंगे।