फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The supply department raided Bikaner Wala and found 13 commercial gas cylinders without connections.

Meerut News: बीकानेर वाला में पूर्ति विभाग का छापा, बिना कनेक्शन मिले 13 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर

Wed, 08 Apr 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The supply department raided Bikaner Wala and found 13 commercial gas cylinders without connections.
आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठकों में बोलते महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी। स्रोत : संगठन
मेरठ। पूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार को मोदीपुरम तिराहा स्थित व्यवसायिक प्रतिष्ठान बीकानेर वाला पर छापेमारी की। इस दौरान वहां अवैध रूप से रखे 13 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर मिले। टीम को वहां पर कोई कॉमर्शियल गैस कनेक्शन नहीं मिला। प्रतिष्ठान के मैनेजर ने इन गैस सिलिंडरों को नकद खरीदने की बात कही, लेकिन उनका बिल भी नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार, पूर्ति निरीक्षक अंकुश कुमार और पूर्ति निरीक्षक विशेष कुमार की संयुक्त टीम ने सोमवार दोपहर को एनएच-58 पर मोदीपुरम तिराहा स्थित बीकानेर वाला रेस्टोरेंट के किचन परिसर का निरीक्षण किया, तो वहां 13 कॉमर्शियल गैस सिलिंडर पाए गए। इसमें दस सिलिंडर बीपीसीएल और तीन सिलिंडर एचपीसीएल कंपनी के थे। जांच में सामने आया कि इनमें से तीन सिलिंडर पूरी तरह भरे हुए थे। दो सिलिंडर में थोड़ी गैस थी और आठ सिलिंडर खाली मिले।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रतिष्ठान के नाम पर कोई अधिकृत कॉमर्शियल गैस कनेक्शन मिला। एरिया मैनेजर अमित कुमार ने टीम को बताया कि इन सिलिंडरों को सरल गैस एजेंसी लावड़ से नकद भुगतान पर खरीदा गया है, जो रसोई में प्रयोग होते हैं। एरिया मैनेजर मौके पर कोई बिल नहीं दिखा पाए। उन्होंने बिल ईमेल पर मंगवाने और बाद में टीम को बिल उपलब्ध कराने की बात कही। फिलहाल टीम ने इन सिलिंडरों को एरिया मैनेजर की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया है। टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला पूर्ति अधिकारी को अपनी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रिपोर्ट पर जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बिना कनेक्शन के कॉमर्शियल सिलिंडर मिलने पर तेल कंपनियों के अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। वहां से स्थिति स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिना वैध कनेक्शन के इतनी बड़ी संख्या में कॉमर्शियल सिलिंडर रखना अवैध है। इस मामले जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठकों में बोलते महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी। स्रोत : संगठन

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठकों में बोलते महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी। स्रोत : संगठन

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठकों में बोलते महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी। स्रोत : संगठन

आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा की बैठकों में बोलते महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी। स्रोत : संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed