फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The students will also say 'Maa Tujhe Salam' by bowing to patriotic songs.

देशभक्ति गीतों पर झूमकर विद्यार्थी भी कहेंगे माँ तुझे प्रणाम

Sun, 04 Aug 2019 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:36 AM IST
विज्ञापन
The students will also say 'Maa Tujhe Salam' by bowing to patriotic songs.
देशभक्ति गीतों पर झूमकर विद्यार्थी भी कहेंगे माँ तुझे प्रणाम
विज्ञापन

अमर उजाला माँ तुझे प्रणाम
मेरठ। अमर उजाला के अभिनव अभियान माँ तुझे प्रणाम में स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी भाग लेकर आजादी का जश्न मनाएंगे। माँ तुझे प्रणाम अभियान के आयोजनों की शृंखला में 13 अगस्त को इंटर स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेकर देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुति देंगे। 3 अगस्त को इंटर स्कूल समूह डांस प्रतियोगिता चौधरी चरण सिंह विवि के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में सुबह 09 बजे से होगी। प्रतियोगिता में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। नृत्य की थीम देशभक्ति होनी चाहिए। प्रतियोगिता में हर समूह को प्रस्तुति के लिए 8 से 10 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रस्तुति इससे बड़ी नहीं होनी चाहिए। एक समूह में कम से कम 10 व अधिकतम 15 प्रतिभागी ही होने चाहिए। एक स्कूल से केवल एक ही एंट्री मान्य होगी। डांस प्रतियोगिता दो समूहों में होगी। पहले समूह जूनियर ग्रुप में 5वीं से 8वीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे। सीनियर ग्रुप में 9वीं से 12वीं कक्षा के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप के प्रथम तीन विजेताओं को 21हजार, 11 हजार व 5100 का पुरस्कार दिया जाएगा। जूनियर ग्रुप में 11 हजार, 5100 व 2100 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

यहां संपर्क कर लें जानकारी
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए व किसी भी आयोजन संबंधी जानकारी, पंजीयन कराने और सुझाव के लिए 9897551109 नंबर पर संपर्क करें। अमर उजाला के सिटी सेंटर बच्चा पार्क स्थित कार्यालय और मोहकमपुर दिल्ली रोड स्थित कार्यालय में आकर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed