फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The story of Radhe Purana begins with the Kalash Yatra.

Meerut News: कलश यात्रा के साथ राधे पुराण कथा शुरू

Wed, 03 Jun 2026 07:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 03 Jun 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
The story of Radhe Purana begins with the Kalash Yatra.
औघड़नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति का संगम, ढोल की थाप पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नमामि राधे ट्रस्ट मोदीनगर के तत्वावधान में श्री राधे पुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ औघड़नाथ मंदिर में हुआ। इसके लिए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। ढोल की थाप पर श्रद्धालु मां राधे का गुणगान कर रहे थे।
कलश यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ हुआ। भजन कीर्तन मंडलियों के संकीर्तन से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग पर श्री राधे श्याम के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। विवेक वाजपेयी ने बताया कि श्री राधे पुराण कथा महोत्सव का उद्देश्य समाज में प्रेम, भक्ति, सदाचार एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त करते हुए यात्रा में सहभागिता की। उन्होंने बताया कि गोपाल कृष्ण भारद्वाज द्वारा 4 जून से 8 जून तक प्रतिदिन श्री राधे पुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा के बाद प्रतिदिन आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। 9 जून को हवन एवं विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर मुक्ता जैन, संगीता, पंडित उमा चतुर्वेदी, विपिन अग्रवाल, अमित, अनिल शर्मा, संतोष सैनी, ज्योति गंभीर, कल्पना यादव, आशा सिंह, मंजू सिंह, प्रियांशु मांगलिक, राम मित्तल, सुषमा शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed