{"_id":"6a6f7037cd0c4495a10fac98","slug":"the-stf-has-arrested-tajammul-a-gangster-who-supplied-weapons-in-western-up-meerut-news-c-72-1-mct1011-157205-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पश्चिम यूपी में हथियार सप्लाई करने वाले गैंगस्टर तजम्मुल को एसटीएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पश्चिम यूपी में हथियार सप्लाई करने वाले गैंगस्टर तजम्मुल को एसटीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन
नोट- अन्य केंद्रों के लिए -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
तस्कर के पास से पुलिस को 21 तमंचे बरामद हुए
आरोपी घर में चला रहा था मिनी फैक्टरी, पुलिस ने भेजा जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ यूनिट और लालकुर्ती पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शनिवार रात कांवड़ यात्रा की आड़ में अवैध हथियारों की तस्करी करने की कोशिश करने वाले गैंगस्टर खैरनगर निवासी तजम्मुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से .315 बोर के 21 अवैध तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण और वेल्डिंग मशीन बरामद की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पांच वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा था। उसने लालकुर्ती में किराए के मकान में अवैध हथियारों की फैक्टरी बना रखी थी। पुलिस तस्कर के गैंग में जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
एसटीएफ के एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार रात सूचना मिली कि बीएसएनएल कार्यालय से मॉल रोड जाने वाले मार्ग पर कूड़ाघर के पास एक युवक हथियारों के साथ मौजूद है। टीम ने लालकुर्ती पुलिस की मदद से घेराबंदी कर हथियार तस्कर तजम्मुल को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि
विज्ञापन
उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल में गैंगस्टर का मामला दर्ज है।
गैंगस्टर तजम्मुल वर्ष 2022 में जेल से आने के बाद से लालकुर्ती में किराए का मकान लेकर रह रहा था। आरोपी हथियारों को मुजफ्फरनगर में सप्लाई करने की तैयारी कर रहा था। उसने घर पर ही अवैध हथियार की फैक्टरी बना रखी थी। गिरफ्तारी के दौरान तस्कर के हाथ में हथियारों से भरा बैग था। तलाशी लेने पर बैग से 21 तमंचे बरामद हुए।
आरोपी के घर से पुलिस को वेल्डिंग मशीन, 23 वेल्डिंग रॉड आदि सामान के अलावा मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। मोबाइल में तस्करी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले है। एसटीएफ एएसपी का कहना है कि तस्कर को लालकुर्ती पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
-- -- -- -- -- -- -
-2022 में भी तस्करी में गया था जेल
जांच में सामने आया कि गैंगस्टर तजम्मुल को एसटीएफ ने 2022 में भी मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र से 37 अवैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से रिहा होने के बाद उसने फिर से अवैध हथियार बनाने और तस्करी का धंधा शुरू कर दिया था। आरोपी के खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस आरोपी के गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आरोपी के मोबाइल की मदद ले रही है।
-- -- -- -- -- --
-पांच हजार में तमंचा व 25 हजार में पिस्टल की करता था तस्करी
एएसपी बृजेश कुमार सिंह ने बताा कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 5 हजार में पिस्टल व 25 हजार में पिस्टल की तस्करी करता था। आरोपी इसके लिए व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर हथियार के फोटो भेजता था। सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं व अपराधियों से जुड़ता था। आरोपी के संपर्क में मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत व शामली के कई तस्कर हैं। पुलिस हथियार तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
-- -- -- -- -