फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The STF arrested two members of an interstate gang that lured people with promises of government jobs.

Meerut News: एसटीएफ ने सरकारी नौकरी का झांसा देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य पकड़े

Thu, 02 Jul 2026 08:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
The STF arrested two members of an interstate gang that lured people with promises of government jobs.
-आरोपियों के पास से पुलिस को तीन मोबाइल व 17 सौ रुपये बरमाद हुए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की मेरठ इकाई ने बृहस्पतिवार को सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों मुरादाबाद निवासी असरफ अली व चंदौसी निवासी विवेक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को मुरादाबाद जनपद के डिलारी कसबे से पकड़ा। आरोपी फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और पहचान पत्र तैयार कर अभ्यर्थियों को असली भर्ती का भरोसा दिलाते थे। दोनों आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 17 सौ रुपये नकद बरामद किए हैं।
एसटीएफ मेरठ इकाई एएसपी बृजेश सिंह ने बताया कि आरोपी असरफ अली और विवेक दो वर्षों से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को निशाना बना रहे थे। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गिरोह सरकारी विभागों में भर्ती कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से आठ से दस लाख रुपये तक वसूल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 2:25 बजे डिलारी के नूरी चौराहा स्थित टंकी वाले रास्ते से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर भारतीय रेलवे, भारतीय सेना, भारतीय डाक विभाग, वन रक्षक, दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली पावर कॉरपोरेशन समेत विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। रुपये लेने के बाद गिरोह के सदस्य दिल्ली से फर्जी ज्वाइनिंग लेटर अभ्यर्थियों के ई-मेल पर भेजते थे। तय तिथि पर युवाओं को दिल्ली बुलाकर संबंधित कार्यालयों के आसपास घुमाते, होटल में ठहराते और बाद में फर्जी पहचान पत्र देकर एक सप्ताह की कथित ट्रेनिंग भी कराते थे। इसके बाद उन्हें दोबारा बुलाने का बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता था।
विज्ञापन

एएसपी के मुताबिक गिरोह अब तक करीब 20 से 25 युवकों को इस तरह ठगी का शिकार बना चुका है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है और ठगी से जुड़े वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। एएसपी का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed