फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the sport factory worker murderd throat slaughter

स्पोर्ट्स फैक्टरी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या

Fri, 19 Jul 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
the sport factory worker murderd throat  slaughter
मृतक का परिवार विलाप करता हुआ - फोटो : KITHOR
स्पोर्ट्स फैक्टरी के कर्मचारी की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन

खरखौदा। लोहियानगर स्थित स्पोर्ट्स फैक्टरी से बुधवार को काम करके लौट रहे बाइक सवार युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। काजीपुर-लोहियानगर संपर्क मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह मिले खून से लथपथ शव देख राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल के आधार पर मृतक के परिजनों को जानकारी दी। वहीं, परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
भावनपुर थाना क्षेत्र के जयभीम नगर निवासी प्रीतम सिंह उर्फ पिंटू (32) पुत्र गंगाशरण लोहियानगर स्थित कोलाजन स्पोर्ट्स कंपनी में कार्यरत था। वह यहां छह वर्षों से कार्य कर रहा था। कंपनी में प्रीतम सिंह के अतिरिक्त अन्य पांच कर्मचारी काम करते हैं। वह बुधवार शाम बाइक पर सवार होकर लोहियानगर से काजीपुुर होते हुए अपने घर जयभीमनगर जा रहा था। अज्ञात बदमाशों ने लोहियानगर-काजीपुर संपर्क स्थित बिजलीघर से सामने उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। लोग बृहस्पतिवार सुबह उधर से गुजरे तो खून से लथपथ शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव तथा बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जेब से मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। इस पर गंगाशरण ने मृतक की शनाख्त अपने बेटे प्रीतम के रूप में की। गंगाशरण ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटे की गला रेतकर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तीन घंटे कहां रहा प्रीतम
थाने पहुंचे कंपनी के मालिक नवीन कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी मेरठ ने बताया कि कंपनी के अन्य कर्मचारियों के अनुसार प्रीतम सिंह बुधवार शाम करीब 7.55 बजे कंपनी से बाइक लेकर गया था। प्रीतम सिंह ने अपने सहकर्मियों को बताया था कि वह बिजली बंबा पुलिस चौकी से अपने रिश्तेदार को लेने जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जिस रास्ते पर शव मिला वहां से करीब 9.30 बजे गश्त के दौरान गुजरे थे। इस रास्ते पर रात्रि में करीब दस बजे तक आवागमन रहता है। पुलिस का मानना है कि हत्यारे प्रीतम के परिचित रहे होंगे। जिस कारण उनके इशारे पर उसने बाइक रोकी होगी। इसके बाद हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंजिशन हुई हत्या
हत्या करने के तरीके एवं मौके के हालात देखने से पता चलता है कि हत्या करने से पहले प्रीतम सिंह ने जमकर विरोध किया होगा। हत्या से पहले मारपीट की होगी तथा इसके बाद गला रेता गया है।

युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। जिसमें अज्ञात में मामला दर्ज किया गया है। प्रत्येक पहलू पर जांच की जा रही है। कंपनी के एक युवक से पूछताछ की जा रही है।-मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक थाना खरखौदा

मृतक प्रीमत सिंह का फाइल फोटो

मृतक प्रीमत सिंह का फाइल फोटो- फोटो : KITHOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed