फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The song Vande Mataram is the basic mantra that breathes life into the minds of people.

Meerut News: वंदे मातरम गीत जनमानस में प्राण फूंकने वाला मूल मंत्र

Fri, 07 Nov 2025 08:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
The song Vande Mataram is the basic mantra that breathes life into the minds of people.
राजकीय महाविद्यालय में अयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र स्रोत स्कूल
हस्तिनापुर। कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी और वंदे मातरम गीत के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर विनीता राठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम गीत भारतीय जनमानस में प्राण फूंकने वाला एक मूल मंत्र है। जिसने सदियों तक भारतीय चेतना को एक नवीन जागृति प्रदान की। हिंदी विभाग अध्यक्ष डॉ. मोनू सिंह ने वंदे मातरम गीत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों का जिक्र किया। डॉ. जितेंद्र कुमार बालियान ने कहा कि यह दिन राष्ट्र के उन अनाम व नामित नायकों को समर्पित है, जिनके योगदान से देश मजबूत और प्रगतिशील बना है। इस अवसर पर डॉ. शालिनी सोनी, रेनू जैन, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. विजयवीर सिंह, डॉ. मनोज आर्य तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed