फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The search for Shakir continued for the third day, but he was not caught.

Meerut News: तीसरे दिन भी शाकिर की तलाश में दी दबिश, नहीं चढ़ा हत्थे

Fri, 24 Oct 2025 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
The search for Shakir continued for the third day, but he was not caught.
लावड़। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी उमेर की हत्या में वांछित चल रहे शाकिर की तलाश में पुलिस ने तीसरे दिन भी जगह-जगह दबिश दी, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका। वहीं, हत्या की जानकारी के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी उमेर की दोस्त ईशा और शाकिर ने प्रेम प्रसंग में गोली मारकर हत्या कर दी थी। ईशा ने पकड़े जाने के बाद पुलिस पूछताछ में यह बात कबूल की और अटेरना स्थित गंगनहर में शव फेंकने की पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली। शुक्रवार को भी पुलिस ने फरार आरोपी शाकिर की तलाश में उसके रिश्तेदारों, दोस्तों, थाना कांधला के गांव गंगेरू, बागपत के गांव निरपड़ा में दबिश दी, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस आरोपी की तलाश के लिए उसके फोन की लोकेशन ट्रेस करा रही है। दूसरे दिन भी पुलिस ने गंगनहर पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। बेटे की हत्या की जानकारी के बाद पिता जुबैर का बुरा हाल है। पत्नी नगमा अपना सुधबुध खो बैठी है। परिवार में मातम पसरा हुआ है और बेटे को आखिर बार देखने के लिए परिजनों को शव के आने की आस है। लेकिन, पुलिस शव बरामद करने में भी अभी तक विफल साबित हुई है। सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि केस को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed