{"_id":"68829ac2a667b001b4052200","slug":"the-saga-of-bravery-of-indian-army-was-narrated-to-the-students-meerut-news-c-72-1-mrt1063-137469-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को सुनाई भारतीय सेना की शौर्य गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को सुनाई भारतीय सेना की शौर्य गाथा
विज्ञापन
दीवान स्कूल में ऑपरेशन सिंदूर पर हुई कार्यशाला
मेरठ। दीवान पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को ज्ञानवर्धक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें मेजर अनुराग शर्मा ने विद्यार्थियों को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया। मेजर अनुराग ने बताया कि पहलगाम (कश्मीर) में पर्यटकों पर आतंकवादी हमले के विरोध में ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना विशेष सैन्य अभियान था। इसका उद्देश्य आतंकियों का सफाया कर क्षेत्र में शांति बहाल करना था।
उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन का नाम हमले में पतियों को खोने वालीं पत्नियों के दर्द के प्रतीक के रूप में रखा गया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने उच्च कोटि के आधुनिक अस्त्र-शस्त्र, तकनीक तथा रणनीति का उपयोग करते हुए अद्वितीय साहस का परिचय दिया। पाकिस्तान के कई आतंकवादी ठिकानों को नष्ट किया गया।
विद्यार्थियों ने मेजर अनुराग से कई सवाल भी किए। सत्र के अंत में विद्यालय निदेशक एचएम राउत ने आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य एके दुबे ने भारतीय सेना का सम्मान करने और उसके शौर्य से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।