फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The roof of schools started leaking due to two days of rain

Meerut News: दो दिन की बारिश में टपकने लगी स्कूलों की छत

Sat, 14 Sep 2024 05:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
The roof of schools started leaking due to two days of rain
हस्तिनापुर। सरकार भले ही परिषदीय स्कूलों को हाईटेक करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हो। परंतु इनकी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने इनकी पोल पट्टी खोलकर रख दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव बमनौली में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पानी भरा हुआ था। क्लास रूम की छत टपक रही थी। शिक्षक भी बारिश से बचने के लिए एक तरफ बैठे हुए थे। स्कूल में बच्चे नहीं थे।
विज्ञापन

ललीफपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक मौजूद मिले। लेकिन बच्चे नहीं थे। स्कूल के मैदान में कई फीट पानी भरा हुआ था। स्कूल की जर्जर छत भी इस बात की गवाही दे रही थी विभाग की लापरवाही कभी भी यहां भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव दबखेड़ी के प्राथमिक विद्यालय में क्लास रूम तक जाने के लिए बच्चों को दो फीट पानी से गुजरकर जाना था। हालांकि, बारिश के कारण कोई भी बच्चा स्कूल में नहीं पहुंचा। शिक्षक बच्चों का इंतजार करते रहे। ग्राम पंचायत इकवारा की ग्राम प्रधान उपासना ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के गांव लुकाधडी के प्राथमिक विद्यालय का भी हाल बेहद खराब है, जहां बारिश में छत टपक रही है। कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, परंतु समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत करीब 100 प्राथमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय हैं, जिनमें से अधिकतर स्कूलों को हालत बेहद खराब है।


विद्यार्थियों की संख्या कम दिखीं
किठौर/परीक्षितगढ़। कस्बा व आसपास के क्षेत्र में लगातार दो दिन से हो रही बरसात से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं प्राइमरी स्कूल और काॅलेजों में भी छात्रों की उपस्थित कम दिखी। बरसात के चलते बच्चे घरों से नहीं निकले। कस्बा स्थित रजबहे के बाद प्राइमरी पाठशाला तथा पाठशाला नंबर दो में जलभराव रहा। जिससे बच्चों को कक्षाओं में जाने में परेशानी हुई। वहीं, परीक्षितगढ़ में बरसात के मौसम में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक व दो में बच्चों की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed