फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The role of youth is important in nation building: Arya Bharti

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम : आर्या भारती

Mon, 19 Jan 2026 05:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
The role of youth is important in nation building: Arya Bharti
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान मेरठ शाखा की ओर युवा दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें साध्वी आर्या भारती ने कहा कि युवा पीढ़ी सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग के कारण मानसिक और वैचारिक नशे की गिरफ्त में आ रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। इसलिए उन्हें जीवन में सही मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यशाला का विशेष आकर्षण द रियल हीरो के योगदान पर आधारित प्रभावशाली नृत्य नाटिका रही। संस्थान के स्वयंसेवकों ने स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और मंगल पांडे जैसे महान देशभक्तों के अविस्मरणीय योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में साध्वी प्रपूर्णा भारती ने कहा कि भारत की पहचान उसकी संस्कृति है। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सहित अन्य ने कार्यक्रम को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed