लेडी डॉन के साथ मिलकर लूट करने वाले दबोचे, अमेरिकन डॉलर बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट देकर लोगों को लूटने वाले गैंग का क्राइम ब्रांच और पल्लवपुरम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। महिला समेत चार लुटेरे गिरफ्तार किए गए, जिनसे अमेरिकन डॉलर और नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया है।
एसएसपी मंजिल सैनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अनिल, देशपाल निवासी करनावल सरूरपुर, रिजवान निवासी केसरगंज रेलवे रोड और आरती पत्नी अरविंद निवासी रामपुर, इंचौली को पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह रात में मारुति इको वैन से चलते थे। लिफ्ट के बहाने लोगों को कार में बैठाते थे और फिर उन्हें लूट लेते थे।
नहीं होता था शक
एसएसपी ने बताया कि इन लुटेरों की कार में महिला बैठी होती थी। लिफ्ट लेने वाले कार में महिला को देखकर आसानी से बैठ जाते थे। एक वारदात में महिला को एक हजार रुपये मिलते थे। महिला ने बताया कि उसका पति झोलाछाप डॉक्टर है।
यह हुई बरामदगी
आरोपियों से 11 अमेरिकन डॉलर, एक पिस्टल, एक तमंचा, मारुति इको वैन, एक छुरा, आठ मोबाइल और 25 हजार रुपये बरामद हुए है। यह गैंग एक दर्जन से अधिक वारदात कर चुका है। इस खुलासे पर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी संजीव यादव और उनकी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
ये वारदात कबूलीं
19 जून को गढ़ मुक्तेश्वर में संतोष शर्मा व प्रेमपाल को लिफ्ट देकर किठौर इलाके में चार मोबाइल, 48400 रुपये और एक लैपटॉप लूटा था। 09 जुलाई को परतापुर बाईपास पर अमित कुमार को दिल्ली रोड पर लिफ्ट देकर मोबाइल और दो हजार रुपये लूटे। यह मुकदमा ऑनलाइन दर्ज हुआ। 08 जुलाई को पंकज और मुकेश समेत चार लोगों को मोदीपुरम बाईपास पर लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया और फिर 32 हजार रुपये और तीन मोबाइल लूटे। 09 जुलाई को सरधना फ्लाईओवर के पास अनिल और उसके साथ तीन लोगों से दो मोबाइल व आठ हजार रुपये लूटे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/