Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The road up to the Mawana Sugar Mill bypass will be widened.

Meerut News: मवाना चीनी मिल बाईपास तक सड़क का होगा चौड़ीकरण

Mon, 16 Nov 2026 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
The road up to the Mawana Sugar Mill bypass will be widened.
- लोगों को जल्द जाम की समस्या से मिल सकती है राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। नगरवासियों को जल्द ही यातायात और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मेरठ-पौड़ी मार्ग से मवाना चीनी मिल बाईपास तक लगभग 2.400 किलोमीटर लंबी सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक के प्रयासों से इसके निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को भेजा गया है।
वर्तमान में मिल बाईपास मार्ग की हालत बहुत खस्ता है। गहरे गड्ढे और जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। गन्ना लदे वाहनों को इस मार्ग से गुजरने में सबसे अधिक परेशानी होती है। यह संपर्क मार्ग नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आता है। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। सड़क चौड़ी और सुदृढ़ होने से नगर के व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। दैनिक यात्रियों और ग्रामीण वाहन चालकों को भी काफी सुविधा मिलेगी। अभी इस मार्ग पर आवागमन का दबाव अधिक रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

विभाग स्तर से बजट स्वीकृति और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। स्वीकृत धनराशि और कार्य शुरू होने की तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। नगर पालिका चेयरमैन अखिल कौशिक द्वारा यह जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed