फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The risk of spreading diseases from contaminated drinking water

Meerut News: दूषित पेयजल से बीमारियां फैलने का खतरा

Tue, 24 Feb 2026 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
The risk of spreading diseases from contaminated drinking water
- भाकियू आजाद ने एसडीएम से की जांच की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई गई है। भाकियू आजाद की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर नगर के कई मोहल्लों में फैल रही बीमारियों की जांच कराने और तत्काल सुधार की मांग की है।
भाकियू आजाद के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में अवगत कराया कि पिछले करीब 15 दिनों में मोहल्ला बैरन सराय, सराय अफगान, पीरजादगान, ऊंचापुर, बुध बाजार और तकियाकैत में दूषित पानी के कारण खासकर बच्चे गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। हेपेटाइटिस के अलावा निमोनिया, बुखार, उल्टी-दस्त के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें से अनेक मरीजों का इलाज सीएचसी सरधना में किया गया है।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि पूर्व में मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से समय पर सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जा रही है। संगठन ने आशंका जताई कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से बड़ा हादसा हो सकता है। भाकियू आजाद ने प्रशासन से अपील करते हुए पूरे मामले की तत्काल जांच कराने, पेयजल की गुणवत्ता सुधारने और नगरवासियों को राहत दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में हनीफ राणा, रिहान मलिक, दानिश, सोनू, मुनीश, सुखबीर सिंह, अंकित शर्मा, प्रशांत, ललित आदि शामिल रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने नगर पालिका को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed