फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The remains of a Rupak body found in a borewell

बोरवेल में मिले रूपक के शव के अवशेष

Thu, 16 Jul 2020 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
The remains of a Rupak body found in a borewell
बोरवेल में मिले रूपक के शव के अवशेष
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। जटौला गांव स्थित बोरवेल में पुलिस को रूपक के शव के कुछ अवशेष मिले हैं। शव बरामद कराने के लिए पुलिस अब एनडीआरएफ की मदद लेने की बात कह रही है। वहीं, बारिश में मिट्टी धंसने की आशंका में बोरवेल के पास खोदे गए करीब 60 फीट गहरे गड्ढे को भरवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक, टीम के पहुंचते ही फिर से अभियान शुरू किया जाएगा।
थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के फाजलपुर से 25 जून को अपहृत रूपक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जटौला स्थित बोरवेल से उसके शव के कुछ अवशेष टेक्नीशियन की मदद से निकलवाए। शव बरामद करने के लिए बोरवेल के पास करीब 60 फीट गहरा गड्ढा खुदवाया। बुधवार को बारिश से मिट्टी की ढांग गिरने की आशंका में पुलिस ने गड्ढे में मिट्टी भरवा दी। मामले में कंकरखेड़ा पुलिस गाजियाबाद की एनडीआरएफ के संपर्क में हैं। सीओ दौराला पंकज कुमार ने बताया कि शव तलाशने के लिए एनडीआरएफ की टीम से संपर्क किया गया है। जल्द ही सर्च अभियान दोबारा शुरू किया जाएगा। शव के अवशेष एकत्र कर पोस्टमार्टम और उसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन

परिजनों का फूटा गुस्सा
मेरठ। हत्या के बाद सातवें दिन भी रूपक का शव न मिलने पर बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस-प्रशासन पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बेटे रूपक की हत्या का जल्द खुलासा होना चाहिए। पुलिस ने अभी तक शव बरामद नहीं किया। कुछ अवशेष अंगों को रूपक का बता रही है। परिजनों ने पुलिस से अवशेष सौंपने की मांग की है। बुधवार सपा नेता सम्राट मलिक पीड़ित परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि वह पुलिस प्रशासन से शव बरामद कराने की मांग करेंगे। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने बेरहमी से रूपक की हत्या की है। हत्या के दो दिन बाद शव के टुकड़े-टुकडे़ करके बोरवेल में डाल दिए। यह बातें आरोपियों ने पुलिस को बताईं। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार ने जिन युवकों पर हत्या की आशंका जताई थी। उनको तुरंत हिरासत में लिया गया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रूपक की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed