फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the rajmistri swallow the posion after worred usurer

सूदखोर से तंग आकर राज मिस्त्री ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Thu, 01 Aug 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
the rajmistri swallow the posion after worred  usurer
7ए-राज मिस्त्री का शव मिलने के बाद परिजनों को सांत्वना देती पुलिस। (मवाना) - फोटो : MAWANA
सूदखोर से परेशान राजमिस्त्री ने जहर खाया
विज्ञापन

मवाना(मेरठ)। नगर निवासी एक राजमिस्त्री ने सूदखोर से परेशान होकर बुधवार को जहर खा लिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी सनी (26) पुत्र सुभाष ने पारिवारिक परेशानी के चलते करीब ड़ेढ़ वर्ष पूर्व कस्बे के ही एक व्यक्ति से एक लाख 20 हजार रुपये उधार लिये थे। सनी ने समय से रुपये अदा नहीं करने पर मकान का बैनामा करने का आश्वासन दिया था। बताया कि समय पूरा होने के बावजूद सनी उधार नहीं चुका सका। इस पर सूदखोर ने उसे नोटिस भेजकर मकान का बैनामा कराने का दबाव बनाया। जिसके चलते राज मिस्त्री सनी मानसिक रूप से परेशान रहने लगा। वह बुधवार को परिजनों को बिना बताए घर से निकल गया। उसने फलावदा रोड पहुंचकर जहर खा लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई और वह सड़क किनारे गिर पड़ा। राहगीरों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर शव की शनाख्त कराने का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी तथा सूदखोर द्वारा दिया गया नोटिस भी दिखाया। जिसमें एक लाख 20 हजार रुपये उधार लिये होना बताया है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सनी की मौत के बाद भाई मनी, सौरभ, बहन स्वाति, पिता सुभाष व मां मुनेश का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, परिजनों का कहना है कि सनी ने 60 हजार रुपये उधार लिये थे और समय से ब्याज अदा कर रहा था, लेकिन सूदखोर ने 1 लाख 20 हजार रुपये का नोटिस भेज दिया। जिससे सनी परेशान था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया है। वहीं, थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि अभी पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। इसके मिलने बाद मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

मेरठ: मवाना:  7बी-मृतक राज मिस्त्री सनी का फाइल फोटो।, जिसने सूदखोर तंग होकर सुसाइड किया।

मेरठ: मवाना: 7बी-मृतक राज मिस्त्री सनी का फाइल फोटो।, जिसने सूदखोर तंग होकर सुसाइड किया।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed