फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The rain and cold air increased the cold

बरसात और सर्द हवा ने बढ़ा दी ठंड

Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The rain and cold air increased the cold
बरसात और सर्द हवा ने बढ़ा दी ठंड
विज्ञापन

बिजनौर। सर्द हवा के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। मंगलवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश 8.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। बारिश के कारण गेहूं, गन्ना की फसलों के लिए लाभदायक है, जबकि सरसों को नुकसान हो सकता है। बुधवार को भी बारिश होने का अनुमान है।
बिजनौर में सोमवार रात से ही बादल छाने शुरू हो गए थे। रात में करीब 12 बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। मंगलवार सुबह से भी रुक रुक कर बरसात होती रही। दिन भर में मौसम की रंग बदलता रहा। कभी धूप खिली, तो कभी आसमान में घटा छाने पर बूंदाबांदी हुई। बारिश के साथ पूरे दिन चली सर्द हवा से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

हल्दौर क्षेत्र में सोमवार रात से रुक रुककर बारिश होती रही। साथ ही तेज हवा भी चली। किसान विमल त्यागी, अभिषेक त्यागी, मनोज कुमार, राकेश कुमार, मोहम्मद शाहिद ने बताया कि गन्ने की फसल गिर गई और खेतों में पानी भर गया। चूहे, गीदड़ व अन्य जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाने की संभावना बढ़ गई है। नींदडू में किसानों ने बारिश को फसलों के लिए लाभदायक बताया है। अरशद अली, अथर हुसैन, इसरार अहमद और शमशाद अहमद आदि का कहना है कि बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। गेहूं की फसल के लिए बारिश फायदेमंद है। गेहूं की फसल की इस बार नलकूप से सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर के किसान प्रभावित
गन्ने की छिलाई के लिए बारिश मुसीबत बनती जा रही है। बारिश होने से खादर क्षेत्र में गन्ने की छिलाई एक सप्ताह के लिए बंद हो जाती है। इस समय पैड़ी का खेत खाली होने पर किसान गन्ना, मक्का, परमल, खीरा आदि फसलों के लिए जमीन तैयार करनी शुरू कर देते हैं। बारिश होने से खादर में किसानों के खेत खाली नहीं हो पा रहे हैं।

शुगर मिलों को दोहरी मार
बारिश होने का असर चीनी मिलों पर भी पड़ रहा है। बारिश से मिलों को गन्ने की आपूर्ति तो प्रभावित हो ही जाती है, चीनी की रिकवरी भी कम हो जाती है। चीनी मिलों को दोहरी मार झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed