फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The priest made objectionable remarks on woman and heavy ruckus has in the police station at Meerut

पुजारी ने की महिला पर अश्लील टिप्पणी, फिर थाने में जमकर बखेड़ा, दरोगा की वर्दी फटी

Wed, 23 Oct 2019 01:33 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
The priest made objectionable remarks on woman and heavy ruckus has in the police station at Meerut
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

मेरठ जिले में सोशल मीडिया पर पुजारी द्वारा एक महिला को लेकर की गई अश्लील टिप्पणी के बाद मंगलवार शाम नौचंदी थाने में बखेड़ा हो गया। मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब पीड़िता और एक दरोगा से थाने में अभद्रता करने के आरोपी भाजयुमो नेता को दबाव में छोड़ दिया गया। सीओ सिविल लाइन ने भी इस प्रकरण में चुप्पी साध ली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर निवासी एक महिला एक सामाजिक संगठन से जुड़ी है। सोमवार रात महिला ने देखा कि फेसबुक पर अपलोड एक पोस्ट पर एक शख्स ने उनको लेकर अश्लील टिप्पणी की हुई है। महिला ने पता किया तो आरोपी शख्स शास्त्रीनगर के ही एक मंदिर का पुजारी निकला। 
विज्ञापन


मंगलवार सुबह महिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ शिकायत लेकर थाना नौचंदी पहुंची। इस बीच वहां आरोपी शख्स के समर्थन में एक भाजयुमो नेता भी पहुंच गया। जिसने सत्ता का रौब गालिब करते हुए पीड़िता को ही डराना धमकाना शुरू कर दिया। थाने में ही महिला व भाजयुमो नेता के बीच तीखी झड़प हो गई। इस दौरान बीचबचाव में आए एक दरोगा से भी भाजयुमो नेता ने अभद्रता कर दी। खींचतान में दरोगा की वर्दी तक फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आरएसएस कार्यकर्ता पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, थाने में जमकर बखेड़ा

हंगामा बढ़ने पर काफी पुलिसकर्मी जमा हो गए और भाजयुमो नेता को हवालात में डाल दिया गया। वहीं, पीड़ित महिला के पक्ष में भी भाजपा की एक पदाधिकारी समेत काफी लोग वहां एकत्र हो गए। मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब पुलिस ने एक कॉल आते ही आरोपी भाजयुमो नेता को तुरंत छोड़ दिया। पीड़ित महिला ने इस पर एतराज जताया। कहा कि पुलिस वैसे तो महिलाओं के प्रति अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई के दावे करती है। लेकिन दबाव पड़ते ही आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया गया। काफी देर हंगामा करने के बाद महिला समर्थकों के साथ थाने से लौट गई। महिला के जाते ही पुलिस आरोपी पुजारी के खिलाफ आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करने से बचती रही। 

सीओ ने जता दी अनभिज्ञता
सीओ सिविल लाइन हरिमोहन सिंह से जब इस प्रकरण के बारे में पूछा गया तो पूरा मामला सुनने के बाद उन्होंने अनभिज्ञता जताते हुए कह दिया कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed