{"_id":"596724884f1c1bbb798b4c2e","slug":"the-policeman-was-brought-to-the-prison-on-the-muscle-taken-at-the-atm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बंदी को लाए थे पेशी पर, ले गए एटीएम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मी बंदी को लाए थे पेशी पर, ले गए एटीएम पर
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 13 Jul 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
बंदी को एटीएम लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी
हथकड़ी लगे एक बंदी को लेकर पुलिसकर्मी एटीएम में पहुंच गए। मीडिया के कैमरे चले तो पुलिसकर्मी मुंह छिपाता हुआ कैदी को लेकर चला गया। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम बृजेश सिंह के मुताबिक नवाब खां निवासी कृष्णानगर मोदीपुरम का पत्नी से विवाद हो गया था। पत्नी ने मारपीट की तहरीर दी थी। इस मामले में नवाब के खिलाफ 151 की कार्रवाई हुई। सिपाही संजय और होमगार्ड उम्मेद टेंपो से नवाब को कचहरी स्थित कोर्ट में पेश करने ले गए थे। पेश करने से पहले ये लोग उसे आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में ले गए। इस मामले में सिपाही से जवाब मांगा है कि वह उसको एटीएम में क्यों ले गए थे।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/