फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The police will bring the murder accused on remand and recover the licensed pistol.

Meerut News: हत्यारोपी को रिमांड पर लाकर लाइसेंसी पिस्टल बरामद करेगी पुलिस

Thu, 04 Jun 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
The police will bring the murder accused on remand and recover the licensed pistol.
नोट: हापुड के लिए ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------

पूर्व हिस्ट्रीशीटर पिता ने देहरादून के गनहाउस में जमा कर दी है पिस्टल


नामजद हत्यारोपी बिट्टू और तरुण की तलाश में पुलिस ने दे रही दबिश

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र में की गई हापुड़ के तुषार त्यागी की हत्या में प्रयोग की गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद करने के लिए पुलिस हत्यारोपी पिता सुंदर सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लाएगी। आरोपी ने वारदात के बाद देहरादून में गनहाउस में पिस्टल जमा कर दी थी। वहीं, वारदात में नामजद किए गए अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी की तलाश में पुलिस ने हापुड़ व अन्य जिलों में उसके ठिकानों पर दबिश दी।

हापुड़ के गांव दोयमी निवासी तुषार त्यागी की बहन मोना त्यागी ने सोमवार रात 12 बजे खरखौदा पुलिस को फोन कर सूचना दी थी कि उसके पिता सुंदर त्यागी उर्फ राजीव ने भाई तुषार की हत्या कर दी है। इसके बाद तुषार की पत्नी शिखा की तहरीर पर पुलिस ने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल (आरएनडी) हापुड़ के जिलाध्यक्ष अरविंद त्यागी उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन



शिखा का कहना था कि सोमवार रात 8 बजे तुषार को किसी ने फोन कर खाना लेकर बुलाया था। रात 9 बजे तुषार ने फोन कर बताया कि कुछ लोग उसे एकांत में ले जा रहे हैं और वे उसकी हत्या कर सकते हैं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। बाद में तुषार का शव खरखौदा थाना क्षेत्र में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर कैली अंडरपास सर्विस रोड पर उसी की स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात पुलिस ने खुलासा करते हुए सुंदर त्यागी और उसके साथी अमित वेदवान (निवासी देहरादून) को गिरफ्तार किया था। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। वारदात में प्रयोग की गई थार को भी पुलिस ने बरामद किया था।
आरोपी वारदात के बाद वापस देहरादून लौट गए थे। सुंदर त्यागी देहरादून में नाम बदलकर विकास सुमन के नाम से रह रहा था। उसने थार और लाइसेंसी पिस्टल भी इसी नाम से ली थी। इससे लाइसेंस जारी होने की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि अभी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नाम बदलकर रह रहा था या फिर विकास सुमन नाम का कोई दूसरा व्यक्ति है।


स्कॉर्पियो में बैठकर मारी थी गोली
सीओ किठौर का कहना है कि आरोपी सुंदर सिंह वारदात के दौरान तुषार की स्कॉर्पियो में पीछे की सीट पर बैठा था। उसने यहीं से उसके सिर और माथे में दो गोलियां मारीं थीं। वारदात के दौरान दोयमी गांव के ही अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी भी स्कॉर्पियो में मौजूद थे। स्कॉर्पियो से तीन बियर की बोतल बरामद हुईं थीं। इनमें से दो खाली और एक भरी बियर की बोतल बरामद की गई थी।

पहले भी जेल जा चुका है बिट्टू त्यागी
बिट्टू त्यागी की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने के साथ पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली भी खंगाल रही है। पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामले में जेल जा चुका है। आरोपी ने खुद को निर्दोष बताते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया था।

-------
वर्जन-

नामजद किया गया अरविंद उर्फ बिट्टू त्यागी और तरुण त्यागी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी वारदात में शामिल थे। लाइसेंसी पिस्टल बरामद करने के लिए सुंदर त्यागी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में याचिका दी जाएगी।

प्रमोद कुमार, सीओ किठौर
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed