{"_id":"68c84182cc22a7921b05ed9b","slug":"the-play-chaal-showed-the-truth-of-political-rivalry-meerut-news-c-14-1-mrt1002-977183-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाटक ‘चाल’ ने दिखाई राजनीतिक प्रतिद्वंदता की सच्चाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाटक ‘चाल’ ने दिखाई राजनीतिक प्रतिद्वंदता की सच्चाई
विज्ञापन
- स्वांग शाला एक्टिंग एकेडमी के कलाकारों ने जीता दिल
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वांग शाला एक्टिंग एकेडमी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘चाल’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंजाब के सुप्रसिद्ध कथाकार सरदार गुरु शरण सिंह की सच्ची घटना पर आधारित इस नाटक में राजनीतिक प्रतिद्वंदता, हत्याकांड और लोकतंत्र पर ठीकरा फोड़ने की प्रवृत्ति को रोचक ढंग से दर्शाया गया। वरिष्ठ रंगकर्मी भारत भूषण शर्मा के निर्देशन और नाट्य परिकल्पना ने कथानक को जीवंत बना दिया।
नाटक चाल एक सनसनीखेज कहानी के इर्द-गिर्द घूमता है। इसमें राजनीतिक समझौता और रसूखदार व्यक्तियों की संलिप्तता को उजागर किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत कर अंत तक रोचकता बनाए रखी। जांच ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका में भारत भूषण शर्मा का अभिनय प्रभावशाली रहा। अन्य कलाकारों में अनिल शर्मा रहे जांच अधिकारी, उज्ज्वल सिंह ने पत्रकार, सीमा समर रहीं चांदनी, अशोक गंभीर रहे गृह मंत्री, विभोर गौड़ रहे। राजा ए सिंह, सीमा कौशिक रहीं न्यूज रीडर, सागर शर्मा रहे खिलाड़ी, अयाज अहमद सैफी रहे पुलिस मुखबिर और सक्षम वत्स ने कातिल का शानदार अभिनय किया। उद्घाटन कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मुख्य वक्ता संजीव कुमार शर्मा रहे।