फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The person giving the fake name and address turned out to be the gang leader

Meerut News: फर्जी नाम-पता बताने वाला निकला गिरोह का सरगना

Thu, 05 Mar 2026 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
The person giving the fake name and address turned out to be the gang leader
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। तीन दिन पूर्व पेपला इदरीशपुर के जंगल में पकड़े गए कथित गोकश ने पुलिस को भी चकमा दे दिया। गिरफ्तारी के समय उसने अपना नाम नंगलाताशी थाना कंकरखेड़ा निवासी शादाब बताया था। जांच के दौरान यह जानकारी फर्जी निकली।
पुलिस ने जब नंगलाताशी में उसकी तलाश की और कोई सुराग नहीं मिला तो छानबीन में उसका सही पता थाना सरधना अंतर्गत गांव खिर्वा जलालपुर सामने आया। आरोपी की पहचान शहजाद निवासी खिर्वा जलालपुर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गिरोह का सरगना है। उसके खिलाफ गोकशी के करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

घटना के दौरान जंगल में दर्जनों पशु बंधे मिले थे। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचते ही उसके अन्य साथी भाग गए थे, जबकि शहजाद को ग्रामीणों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी थी। घायल अवस्था में उसे पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां वह पुलिस कस्टडी में उपचाराधीन है। पुलिस के अनुसार आरोपी की जमानत खारिज हो गई है। अब उसके फरार साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed