फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The path for flight will be clear once OLS survey report is received.

ओएलएस सर्वे रिपोर्ट मिलने ही साफ होगा उड़ान का रास्ता

Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
The path for flight will be clear once OLS survey report is received.
मेरठ। मेरठ में 72 सीटर विमान के उड़ान की मंजूरी के लिए महज ओएलएस सर्वे की रिपोर्ट का इंतजार है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभिलेखों में 109 एकड़ जमीन दर्ज हो चुकी है। 23 एकड़ जमीन की प्रक्रिया चल रही है और 8.59 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। इसके लिए 400 एकड़ जमीन का किसान ने सहमति पत्र दे रखा है। इससे विस्तारीकरण भी हो जाएगा। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दावा है कि बुधवार को ओएलएस सर्वे की रिपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी से आ जाएगी। इसके बाद उड़ान का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


वाजपेयी ने मंगलवार को नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से मेरठ में हवाई उड़ान के संबंध में मुलाकात की। मंत्री ने डॉ. वाजपेयी के पत्र के संदर्भ में दो आपत्ति लगाई थी। उन्होंने परतापुर हवाई पट्टी पर 140.59 एकड़ जमीन अनिवार्य बताई थी। हवाई पट्टी पर 132 एकड़ जमीन होने का दावा किया गया। इसमें 109 एकड़ जमीन जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभिलेखों में दर्ज करा दिया। इसके अलावा ओएलएस सर्वें की रिपोर्ट मांगी है। डॉ. वाजपेयी ने बताया कि 8.59 एकड़ जमीन जल्द ही किसानों से मिल जाएगा, क्योंकि जिला प्रशासन ने 400 एकड़ जमीन लेने के लिए किसानों से सहमति पत्र लिया हुआ है। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा ओएलएस सर्वें हो चुका है। अधिकारियों से उनकी फोन पर बातचीत हुई है। सर्वे की रिपोर्ट उन्होंने बुधवार को देने की बात कही है। जल्द ही दोनों प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

-----
8.59 एकड़ जमीन का मामला भी जल्द सुलझ जाएगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अभिलेखों में जमीन दर्ज कराने की प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से लगातार जारी है। 132 एकड़ जमीन मौके पर है, उसको हस्तांतरित किया जा रहा है। - नवीन श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन


---
नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू से करीब दो घंटे बातचीत हुई है। विमानन मंत्री ने ओएलएस सर्वे रिपोर्ट और 8.59 जमीन कम होना बताया हैं। जमीन जल्द मिल जाएगी और ओएलएस सर्वे रिपोर्ट बुधवार को एयरपोर्ट अथॉरिटी से मुझे मिल जाएगी। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्यसभा सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed