फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The organization is strengthened only through the active engagement and dialogue of its workers: Nawab Singh Nagar

कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संवाद से ही मजबूत होता है संगठन: नवाब सिंह नागर

Sat, 19 Sep 2026 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
The organization is strengthened only through the active engagement and dialogue of its workers: Nawab Singh Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी में स्थित चौधरी यशवीर सिंह के कार्यालय पर शनिवार को भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजकों एवं मंडल पदाधिकारियों की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, जिलाध्यक्ष हरवीर पाल एवं उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के चेयरमैन चौधरी यशवीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता और निरंतर संवाद में निहित होती है। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को धरातल तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुटने का संदेश दिया। संचालन जानी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी ने किया। जानी मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी, रविंद्र कुमार,अनुज कुमार, मनोज फौजी, जानी शिवम, रवि कुमार, राहुल, प्रदीप, डॉ. अनिल कुमार, अमन, अमनदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed