{"_id":"5d49e2a18ebc3e6cd666e3d3","slug":"the-older-person-died-in-road-accident-sardana-news-mrt437068217","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
सरधना कोतवाली पर रोते बिलखते मृतक भुल्लन का पुत्र मंगल
- फोटो : SARDANA
ट्रक की टक्कर से वृद्ध की मौत
सरधना। सरधना-दौराला मार्ग पर मंगलवार दोपहर अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। मृतक के बेटे ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोगों ने बताया कि चालक युवक हेलमेट नहीं लगा रखा था।
कपसाड़ गांव निवासी मंगल सिंह (35) अपने पिता भुल्लन सिंह (70) के साथ मंगलवार अपराह्न तीन बजे बाइक से कांवड़ मार्ग से दौराला पुल होते हुए सरधना आ रहा था। नगर में किसान धर्म कांटे के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार काफी दूर जाकर गिरे। हादसे में भुल्लन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक मंगल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसा होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में मंगल ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।