फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the neck cutting body found in the forest of falwada

मेरठ के फलावदा में गर्दन व गुप्तांग काटकर व्यक्ति की निर्मम हत्या, मंदिर के पास रजवाहे पर मिला शव

Thu, 19 Sep 2019 01:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
the neck cutting body found in the forest of falwada
फलावदा में गर्दन कटा शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : MAWANA
मेरठ देहात क्षेत्र में फलावदा कस्बे में कले सिंह मंदिर के पास बुधवार सुबह सिर कटा हुआ युवक का शव चकरोड पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर सीओ पहुंचे, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कस्बे से बाहर कले सिंह मंदिर के नजदीक रजवाहे को जाने वाली चकरोड पर ग्रामीणों ने युवक का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ देखा। जिसकी सूचना थाना पुलिस को दी गई। घटना से मौके पर भीड़ लग गई। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और भीड़ को मौके से हटाया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गर्दन और गुप्तांग काटकर निर्मम हत्या की गई है। मौके पर चप्पलें पड़ी मिली। पुलिस ने वहां मौजूद ग्रामीणों से शव की शनाख्त कराने की कोशिश की, पर सफलता नहीं मिल सकी। जानकारी पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मवाना संजीव देसवाल ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक गर्दन कटी होने के चलते पहचान करना कठिन हो गया है। फॉरेंसिक टीम ने जांच की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed