फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The mother was killed by an affair to trap the teacher

शिक्षक को फंसाने के चक्कर मां को ही मौत के घाट उतार डाला

Fri, 19 Jun 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
The mother was killed by an affair to trap the teacher
शिक्षक को फंसाने के चक्कर मां को ही मौत के घाट उतार डाला
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। मां बबली के हत्या आरोपी विशाल ने पुलिस को यह बयान देकर सनसनी फैला दी कि उसकी मां की हत्या की प्लानिंग उसके शिक्षक रहे बृजेश ने बनाई थी। प्लानिंग थी कि पहली हत्या में क्रॉस केस बनाने के लिए किसी की हत्या कर दी जाए तो वह जेल से बाहर आ सकता है। लेकिन बृजेश का मोहरा बन चुके विशाल ने अपनी ही मां की हत्या कर डाली। वहीं, गांव में चर्चा है कि विशाल को बृजेश में ऐसा क्या दिखा जो अपनी मां को ही मार डाला।
पुलिस के अनुसार गांव किशोरपुर का विशाल पुत्र देवेंद्र स्कूल में शिक्षक के संपर्क में आने पर ही अपराधी बन गया। करीब 5 वर्ष पूर्व मखदूमपुर किशोरपुर गांव के बीच में स्थित एक भूमि पर मखदूमपुर निवासी बृजेश और विनय मलिक पुत्र सुमेर सिंह गांव लाख थाना फुगाना शामली ने पार्टनरशिप में निजी स्कूल बनाया था। जिसमें दोनों शिक्षक बनकर गांव के बच्चों को पढ़ाते थे। आरोप है कि कुछ दिनों बाद विनय मलिक मखदूमपुर निवासी एक युवती का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था और अपने पैतृक गांव लाख फुगाना में जाकर उसने शादी कर ली थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उसके पार्टनर बृजेश ने इस बेइज्जती का बदला लेने के लिए विनय मलिक के खिलाफ एक प्लान तैयार किया। उस समय विशाल बृजेश शर्मा के पास ट्यूशन पढ़ने आता था। आरोप है कि बृजेश ने करीब दो साल पहले विशाल को अपने जाल में फंसा लिया। कहा कि चलो हम विनय मलिक के यहां जाकर युवती को वापस लाने की कोशिश करते हैं, जिसके बाद विशाल को अपने साथ विनय मलिक के यहां ले गया। जहां उसी रात विनय मलिक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बृजेश के साथ-साथ विशाल को भी संदिग्ध मानते हुए मुजफ्फरनगर जेल भेज दिया था। जहां से दिसंबर 2019 में विशाल जेल से बाहर आ गया और किशोरपुर गांव में आकर रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ दिनों बाद ही विशाल बृजेश शर्मा से मिलने जेल पहुंचा, जहां पर उसने बृजेश शर्मा के कहे अनुसार प्लान तैयार किया। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि पूछताछ में विशाल ने बताया कि बृजेश शर्मा से मुलाकात होने के बाद उसने बताया कि अपनी मां की गोली मारकर हत्या करने से विनय मलिक के परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर क्रॉस केस करने पर उसे जेल से बाहर निकाला जा सकता है। शिक्षक बृजेश के कहे अनुसार विशाल ने अपनी मां की बृहस्पतिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी। क्षेत्र में यही चर्चा रही कि आखिर विशाल को शिक्षक बृजेश में ऐसा क्या दिखा या उसे किस बात का लालच दिया गया, जो उसने उसके कहने पर अपनी मां को ही मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस को करता रहा गुमराह
किशोरपुर गांव में बबली (50) पत्नी देवेंद्र की गोली मारकर हत्या करने की खबर जब गांव में फैली तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना था कि विधवा महिला का तो किसी से कोई लेना देना नहीं था। सूचना पर पहुंचे एसपी देहात अविनाश पांडेय, सीओ यूएन मिश्र एवं थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि गांव में रंजिश चल रही है। इसके चलते बबली की हत्या की गई है। लेकिन जब पुलिस अधिकारियों ने बबली के पुत्र विशाल से पूछताछ की तो वह बार-बार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा। जिससे उस पर शक गहरा गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी मां की हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed