UP News: चांद के नहीं हुए दीदार, दारुल उलूम से एलान, अब 24 मार्च को होगा पहला रोजा
Meerut News : बुधवार को चांद के दीदार नहीं हुए। वहीं बैठक के बाद एलान किया गया कि अब 24 मार्च को पहला रोजा होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में संपर्क साधने के बाद विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने एलान किया है कि रमजान का चांद दिखाई न देने के चलते पहला रोजा शुक्रवार को होगा। वहीं मेरठ में भी बुधवार शाम गुदड़ी बाजार स्थित ऊंची मस्जिद में चांद कमेटी की बैठक हुई।
बताया गया कि अरब देशों में चांद दिखाई देने से यह संभावना जताई जा रही थी कि पहला रोजा बृहस्पतिवार को होगा और बुधवार रात्रि से तरावीह शुरू हो जाएगी। जिसके लिए मस्जिदों और घरों में तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई थीं।
बुधवार की देर शाम दारुल उलूम में चांद देखने का आयोजन करने वाली रुयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें शामिल सदस्यों ने दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बिहार, लखनऊ सहित देश के अलग-अलग राज्यों में संपर्क करने के बाद यह एलान किया कि रमजान का चांद नजर नहीं आया। इसलिए पहला रोजा शुक्रवार काे होगा।
बैठक में नायब मोहतमिम मौलाना मुफ्ती राशिद आजमी, मुफ्ती जैनुल इस्लाम, मुफ्ती वक्कार कासमी, मुफ्ती फखरुल इस्लाम, मुफ्ती मोहम्मदउल्लाह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें: कोरोना से मचा हड़कंप: सहारनपुर में फिर मिले तीन नए संक्रमित, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची छह
मेरठ में भी हुई बैठक
बुधवार को चांद के दीदार न होने से रमजान का मुबारक महीना 23 मार्च नहीं, बल्कि 24 मार्च से होगा। बुधवार को मेरठ सहित देश के अलग-अलग शहरों में अकीदतमंदों ने चांद देखने की कोशिश की, लेकिन चांद नहीं दिखा।
मेरठ में शहरकाजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 24 मार्च शुक्रवार को जुमे को पहला रोजा होगा। बुधवार शाम गुदड़ी बाजार स्थित ऊंची मस्जिद में चांद कमेटी की बैठक हुई। जिसमें उलमाओं ने दिल्ली जामा मस्जिद, जमीयत उलेमा हिंद दिल्ली, देवबंद दारुल उलूम ने भी चांद दिखाई न देने की पुष्टि की। सभी इदारों से संपर्क के बाद शहरकाजी ने यह एलान किया।
यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमी का मर्डर: धारदार हथियारों से किए वार, हत्या से मचा कोहराम, 14 महीने पहले किया था कोर्ट मैरिज
बैठक में नायब शहरकाजी जैनुर राशिद्दीन, कारी सलमान, हाजी शीराज रहमान, अख़्तर आलम, आफताब आलम, इमरान एडवोकेट जैनुल सलाकीन, इकराम इलाही, हनीफ कुरैशी, मुफ्ती आबिद, हाजी जफर ,मौलाना शाहनवाज, कारी जाबिर, मुरसलीन मौजूद आदि मौजूद रहे।