फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Three people including woman have found corona infected in Saharanpur and total cases has increased to six

कोरोना से मचा हड़कंप: सहारनपुर में फिर मिले तीन नए संक्रमित, जिले में मरीजों की संख्या पहुंची छह

Wed, 22 Mar 2023 06:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 22 Mar 2023 06:50 PM IST
सार

सहारनपुर जिले में कोरोना से हड़कंप मचा है। जनपद में फिर तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

विज्ञापन
Three people including woman have found corona infected in Saharanpur and total cases has increased to six
सहारनपुर में कोरोना

विस्तार

सहारनपुर जनपद में कोरोना का संक्रमण अब धीरे-धीरे फैलने लगा है। बुधवार को 60 वर्षीय महिला सहित तीन और कोरोना के मरीज मिले हैं। इनकी तीन दिन पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर कोरोना जांच हुई थी। सभी को घर पर आइसोलेट किया है।

विज्ञापन


जनपद में कोरोना की जांच बढ़ी तो कोरोना मरीज मिलने लगे हैं। नकुड़ क्षेत्र के गांव भैरमऊ निवासी 48 साल के ग्रामीण को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह 20 मार्च को नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचा और चिकित्सक को दिखाने से पहले कोरोना जांच कराई। उसके बाद चिकित्सक के पास पहुंचा। इसी तरह नकुड़ क्षेत्र के ही खेड़ा निवासी 25 वर्षीय युवती भी बुखार, खांसी होने की शिकायत पर स्वास्थ्य केंद्र गई। जहां पर उनका कोरोना सैंपल लिया।
विज्ञापन


बलियाखेड़ी ब्लॉक क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी 60 वर्षीय महिला ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कोरोना जांच कराई थी। उन्हें कई दिन से खांसी और जुकाम की शिकायत थी। इन तीनों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम भेजकर सभी को आइसोलेट करते हुए उनके संपर्क में आए परिजनों के सैंपल कराए। जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि कोरोना संक्रमितों को हल्का बुखार, खांसी और जुकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में प्रेमी का मर्डर: धारदार हथियारों से किए वार, हत्या से मचा कोहराम, 14 महीने पहले किया था कोर्ट मैरिज

दो दिन में छह केस मिले
जनपद में कोरोना के दो दिन में छह मरीज मिल चुके हैं। मंगलवार को बलियाखेड़ी और साढ़ौली कदीम में तीन महिला कोरोना संक्रमित मिली, जबकि बुधवार को एक बलियाखेड़ी और नकुड़ में भी दो कोरोना मरीज मिले हैं। 

यह भी पढ़ें: बड़ी परेशानी: दिल्ली रोड का ये हिस्सा पांच महीने तक रहेगा बंद, रैपिड रेल के अफसरों की बैठक में लिया गया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed