फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The monk performs worship on the basis of karma

कर्म के आधार पर पूजा-पाठ करता है श्रावक

Mon, 23 Jun 2025 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 23 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The monk performs worship on the basis of karma
फूलबाग कॉलोनी जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम।
मेरठ। आचार्य ज्ञान भूषण महाराज पंजाबीपुरा से विहार कर दिल्ली रोड देवपुरी होते हुए आनंदपुरी दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर मुनि श्री का स्वागत हुआ। आचार्य शांति सागर, धर्म भूषण, ज्ञान भूषण महाराज की पूजा की गई। सिद्धि जैन ने मंगलाचरण किया। आचार्य श्री ने श्रावकों को बताया कि श्रावक प्रारंभ में जो पूजा पाठ की क्रियाएं करता है। वह उसके कर्म हैं धर्म नहीं।
विज्ञापन

आचार्य ज्ञान भूषण ने बताया कि भगवान की मूर्ति बाहर से देखने में जितनी सुंदर होती है। उतनी ही भगवान की आत्मा भी सुंदर होती है। भक्त उनकी आत्मा को श्रद्धा से देखने में थोड़ा आलस्य कर देते हैं। आचार्य श्री ने बताया कि विहार पावन वर्षा योग के लिए हस्तिनापुर की तरफ चल रहा है। मुनि प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को आनंदपुरी से विहार कर आचार्य कमला नगर पहुंचेंगे। पुरस्कार वितरण अनीता जैन ने किया। कार्यक्रम में विक्की जैन, राजीव जैन, विजय जैन, विनय जैन, अनंत वीर जैन, अरुण जैन रहे।
विज्ञापन

- जैन मंदिर में हुआ णमोकार मंत्र का जाप
महावीर जयंती भवन में प्रक्षाल शिविर लगाया गया। णमोकार मंत्र और मंगल पाठ हुआ। सौरभ जैन सराफ ने नवकार मंत्र का महत्व बताया। कार्यक्रम में देवेंद्र जैन, विनोद जैन, अतुल जैन ने प्रक्षाल की क्रियाएं कराई। सम्यक जैन, वैभव जैन, राहुल जैन पूजन की विधि बताई। प्रथ अभिषेक और शांतिधारा प्रदीप जैन ने की। पुरस्कार विजेता नेहा जैन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैन मंदिर में हुआ भक्तामर पाठ
फूलबाग कॉलोनी स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में 48 दीपकों से भक्तामर महाअर्चना की गई। पूजन का सौभाग्य पीसी जैन, मंजू जैन, कपिल जैन को मिला। समाज के मंत्री नवीन जैन ने बताया कि शाम को 6:00 बजे श्री 108 अनुकरण सागर महाराज ससंघ गंगानगर जैन मंदिर से विहार करके फूलबाग कॉलोनी जैन अतिथि भवन में मंगल प्रवेश किया। सोमवार को प्रातः 9:00 बजे महाराज के प्रवचन अतिथि भवन में होंगे। हेमंत जैन ने आदिनाथ भगवान की मूलनायक प्रतिमा के सम्मुख पाठ किया। सामूहिक आरती हुई। इस दौरान हेमंत जैन, नवीन, विनोद, जिनेंद्र, मयंक, संजय, रमेश, संजय, कपिल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed