{"_id":"67ccad255130419a64000718","slug":"the-miscreants-planning-robbery-were-arrested-meerut-news-c-228-1-mwn1001-102844-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को किया गया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन
हस्तिनापुर (मेरठ)। थाना पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे पांच बदमाशों को हथियारों और गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा नेक्सो गाड़ी सवार बदमाशों से तमंचा, दो जिंदा कारतूस सहित चार चाकू भी बरामद किए। पकड़े गए बदमाशों को थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि एसएसपी के निर्देशानुसार पुलिस शुक्रवार रात्रि में मध्य गंग नहर पटरी पर गश्त कर रही थी। जैसे ही गाड़ी पुल से शनि मंदिर की ओर चली‚ तभी वहां पर अंधेरे में एक कार खड़ी दिखाई दी। जिसमें कुछ युवक बैठे हुए थे। पुलिस की गाड़ी को देखकर उन्होंने भागने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हर्षित चिकारा पुत्र कपिल चौधरी ग्राम फतेहपुर गढी थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर‚ सत्यम पुत्र भंवर सिंह निवासी मोहल्ला जाटान घेर‚ रामबाग‚ थाना कोतवाली‚ संदीप उर्फ सन्नी पुत्र कल्याण सिंह ग्राम तैय्यबपुर थाना मंडावर जिला बिजनौर‚ दर्शन सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम फरीदपुर थाना कोतवाली जनपद बिजनौर व विकास कुमार पुत्र मंगाराम ग्राम कणाऊ थाना गोगामेढी‚ हनुमानगढ राजस्थान बताया। यह सभी मेरठ में कहीं लूट व डकैती की योजना बना रहे थे। जब पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवकों की कुंडली खंगाली तो सभी पर पूर्व में काफी आपराधिक मुकदमे दर्ज मिले। जिसमें हर्षित व सत्यम पर करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे हैं। पुलिस ने उनके पास से एक टाटा नैक्सोन कार नंबर यूके15सी3938‚ एक अवैध तमंचा 315 बोर‚ तीन जिंदा कारतूस व चार चाकू बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।