फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The miscreants attacked the woman with a looted cash, baby girls dies

नकाबपोश बदमाशों ने महिला से मारपीट कर नकदी लूटी, हाथापाई ने ली बच्ची की जान

Mon, 12 Jun 2017 11:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर Updated Mon, 12 Jun 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
The miscreants attacked the woman with a looted cash, baby girls dies
दिनदहाड़े महिला से लूट

बीमार बच्ची को इलाज के लिए ले जा रही महिला से पहले तो नकाबपोश बदमाशों ने मारपीट की और फिर जो पैसे मासूम के इलाज के लिए ले रही थी वे भी लूट लिए। वहीं हाथापाई के दौरान बच्ची की गिरने से मौत हो गई। 

विज्ञापन



नकाबपोश बदमाशों ने नांगल-चंदक मार्ग को पेड़ से अवरुद्ध कर राहगीरों से बेखौफ लूटपाट की। बीमार बच्ची को इलाज के लिए ले जा रहे एक दंपति से बदमाशों ने लूटपाट की। मारपीट में मासूम बच्ची गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीमारी से बालिका की मृत्यु होने का दावा किया है। यह मामला नांगलसोती/नजीबाबाद जिला बिजनौर का है।

विज्ञापन

हाथापाई में बच्ची की मौत

The miscreants attacked the woman with a looted cash, baby girls dies
दो साल की बच्ची की मौत

नांगल-चंदक मार्ग पर बदमाशों ने शुक्रवार की देर रात एक पेड़ काटकर संपर्क मार्ग पर डाल दिया। बदमाशों ने संपर्क मार्ग से गुजरने वाले कई राहगीरों के साथ लूटपाट की। हरचंदपुर निवासी सलीम, उसकी पत्नी शबनम, संबंधी तौफीक बाइक से डेढ़ वर्षीय बीमार बच्ची को इलाज के लिए नांगल ले जा रहे थे। बदमाशों ने बाइक सवार सलीम को रोक लिया और बच्ची की हालत खराब देखकर भी रहम नहीं आया। बदमाशों ने दंपति के साथ मारपीट की। उन्होंने बच्ची के इलाज के लिए जेब में रखी 2000 की नकदी लूट ली। मारपीट में बीमार बच्ची गिर गई। चिकित्सक के यहां इलाज के दौरान घायल बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं बदमाशों ने हरचंदपुर के ही बाइक सवार आनंद शर्मा और संबंधी से डीएल और नकदी लूट ली। आनंद नांगल में आयोजित एक जागरण में भाग लेकर लौट रहे थे। उधर, नांगल थानाध्यक्ष केएम दोहरे ने वारदात को मीडिया से छिपाए रखा। पीड़ित परिवार ने सनसनीखेज लूट वारदात पुलिस और मीडियाकर्मियों को सुनाई।

सीओ रामानंद कुशवाहा ने लूट की घटना की पुष्टि की। सीओ ने बताया कि परिजनों ने बालिका के अतिसार से पीड़ित होने के बाद उपचार के बाद मृत्यु होने की जानकारी दी है। सीओ ने थानाध्यक्ष को पीड़ित परिवार की तहरीर पर तत्काल मामला दर्ज कर बदमाशों को तलाशने के लिए टीम गठित कर घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed