{"_id":"6abe546007bdf5368b0cbd50","slug":"the-meerut-eleven-team-won-the-match-by-25-runs-meerut-news-c-72-1-mct1009-160337-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मेरठ इलेवन की टीम ने 25 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मेरठ इलेवन की टीम ने 25 रन से जीता मैच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को आईटीआई क्रिकेट एकेडमी साकेत में सीनियर वर्ग में एक मैच हुआ। मेरठ इलेवन और बुलंदशहर इलेवन के बीच हुए मैच में मेरठ ने 25 रन से जीत प्राप्त की।
मेरठ इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। इसमें साकिब ने 94, रोनित ने 44, आदित्य ने 40, अजय और दिव्य ने 30-30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुश ने तीन, अनमोल ने दो, यश ने दो, प्रिंस ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुलंदशहर इलेवन की टीम 27.3 ओवर में 217 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से राहुल ने 42, अली ने 42, रिहान ने 40, कुश ने 31 व सुहेल ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में कार्तिक ने तीन, पार्थ ने तीन, अरहान ने दो, शौर्य ने दो, आदित्य ने दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।