फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Meerut Bar Association boycotted the meeting due to the non-arrival of officials.

Meerut News: कचहरी समाचार<bha>--</bha>

Sat, 29 Aug 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The Meerut Bar Association boycotted the meeting due to the non-arrival of officials.
अफसरों के न आने पर मेरठ बार एसोसिएशन ने किया बैठक का बहिष्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कचहरी की सुरक्षा को लेकर होने वाली बैठक में वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के न आने से खफा मेरठ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इस कारण सुरक्षा से संबंधित किसी भी पहलू पर कोई निर्णय नहीं हो सका।

पिछले काफी लंबे समय से कचहरी में सुरक्षा को लेकर बार पदाधिकारियों द्वारा जिला जज से एक बैठक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ किए जाने के लिए कहा था, ताकि कचहरी में अराजक तत्वों के प्रवेश, पार्किंग समस्या व अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा हो सके।
विज्ञापन

शनिवार को इस संबंध में बैठक होने की सूचना न्यायिक प्रशासन द्वारा मेरठ बार एसोसिएशन को दी गई थी। शनिवार की सुबह मालूम करने पर पता चला कि इस बैठक में कोई भी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नहीं आएगा। इसके चलते मेरठ बार एसोसिएशन ने अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा व महामंत्री परवेज आलम ने जिला जज को सुबह ही लिखित रूप में सूचित किया कि इस बैठक में पूर्व से ही अधिकारीगण उपस्थित नहीं होते हैं और बार के सुझावों पर कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है। न ही किसी भी कार्रवाई से बार को अवगत कराया जाता है। बार पदाधिकारियों ने पुलिस व प्रशासन के कचहरी की सुरक्षा को लेकर बरते जा रहे रूखे व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकखाने में अधिवक्ताओं के लिए अलग काउंटर
मेरठ। कचहरी में तमाम न्यायिक कार्यों के लिए प्रयोग किए जाने वाले भारत डाकघर स्थित मेरठ कचहरी में लगने वाले समय से बचने के लिए मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम ने भारत सरकार को पत्र लिखा था। निवेदन किया था कि मेरठ कचहरी स्थित डाकखाने में अधिवक्ताओं के लिए एक पृथक काउंटर बनाया जाना चाहिए जिससे कि अधिवक्ताओं का महत्वपूर्ण समय खराब न हो। जिसको लेकर मुख्य डाकघर अधिकारी कानपुर द्वारा आदेश पारित किए गए और शनिवार को कचहरी डाकघर में अधिवक्ताओं के लिए पृथक काउंटर नंबर एक शुरू कर दिया गया है। इस काउंटर पर सिर्फ अधिवक्ताओं द्वारा ही कार्य किया जा सकेगा। संवाद
बेंच की मांग को लेकर अधिवक्ता सख्त
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर शनिवार को मेरठ बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अदालतों में घूम-घूमकर न्यायिक कार्य न किए जाने का आह्वान अधिवक्ताओं से किया। कुछ अदालतों में कुछ अधिवक्ता न्यायिक कार्य करते हुए पाए गए। जिन्हें चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि भविष्य में बार के निर्णय का उल्लंघन किया जाता है तो सदस्यता समाप्त कर दी जाएगी। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा और महामंत्री परवेज आलम ने शीघ्र ही इस मांग को लेकर केंद्रीय संघर्ष समिति की बैठक में सख्त निर्णय लेकर रणनीति बनाए जाने की बात कही है। संवाद

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का जिला सम्मेलन आज
मेरठ। मेरठ से इलाहाबाद न्याय पाने के लिए 610 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करने और सस्ता सुलभ त्वरित न्याय में आ रही परेशानियों को लेकर आज रविवार को पंडित नानकचंद सभागार में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का जिला सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष अब्दुल जब्बार खान और सचिव चौधरी देवेंद्र सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रजवीर सिंह ने बताया कि न्याय जनतंत्र धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद वर्तमान में जनता के लिए बेहद जरूरी हैं। जिसको लेकर यूनियन अपना 15 वां जिला सम्मेलन रविवार को आयोजित कर रही है। जिसमें विचार विमर्श के पश्चात मिलने वाली राय से प्रदेश व केंद्र सरकार को अवगत कराया जाएगा। संवाद


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed